पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने वाले घरेलू एलपीजी रिफिल के लिए नए नियमों (LPG Booking Rules) की घोषणा की है। इसे संबंधित अधिसूचना जारी की गई है। जिसके मुताबिक 1 अक्टूबर से घरेलू एलपीजी ग्राहकों को लागू सब्सिडी के साथ रेगुलेटेड रिटेल सेलिंग प्राइस पर रिफिल बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर सिर्फ असली और हकदार घरों तक ही पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।
सबसे पहले उपयोगकर्ताओं को 30 जून तक बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) पूरा करने का निर्देश दिया गया था। जिसकी डेट लाइन कई बार बढ़ाई जा चुकी है। आखिरी तारीख 14 सितंबर 2026 थी। वर्तमान में सितंबर 2026 में 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 210 रुपये तक की सब्सिडी मिलती है, जो जून 2026 में 721 रुपये प्रति सिलेंडर तक पहुंच चुकी थी।
89.9% ग्राहकों ने पूरा कर लिया BAA
ऑथेंटिकेटेड कंज्यूमर से जुड़ने से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर को कमर्शियल और इंडस्ट्रीज इस्तेमाल के लिए दूसरी जगह जाने से रोकने में मदद मिलेगी। डुप्लीकेट और गलत कनेक्शन में भी कमी आएगी। डिलीवरी में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। हालिया आंकड़ों के मुताबिक अब तक 27.43 करोड़ कंज्यूमर पहले ही ऑथेंटिकेशन पूरा कर चुके हैं। अब उन्हें दोबारा यह काम पूरा की जरूरत नहीं है। रिफिल पहले की तरह ही जारी रहेगी।
विस्तार में समझें नए नियम
जिन उपयोगकर्ताओं ने बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है, उनके लिए यह काम पूरा होने के बाद आरएसपी पर सब्सिडी के साथ रिफिल बुकिंग शुरू हो जाएगी। ऐसे ग्राहक जो बीएए पूरा नहीं करना चाहते, वे भी एलपीजी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें OMC डिजिटल चैनल पर अपनी चॉइस को रजिस्टर करना होगा। कंज्यूमर वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप चैट बॉक्स, आईवीआरएस और अन्य उपलब्ध माध्यम से भी यह काम पूरा कर सकते गईं। हालांकि ऐसे ग्राहकों को मौजूदा मार्केट प्राइस के आधार पर एलपीजी सप्लाई किया जाएगा, कोई भी सब्सिडी नहीं मिलेगी। सभी उपयोगकर्ताओं को सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए 1 अक्टूबर से पहले आप बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करने की सलाह दी गई है।
कैसे करें बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन?
यह काम अलग-अलग तरीके से पूरा किया जा सकता है। ग्राहक डिलीवरी के दौरान OMC मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके मौके पर यह काम पूरा कर सकते हैं। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर शोरूम में जाकर भी बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा OMC मोबाइल ऐप पर कंज्यूमर घर बैठे ही यह काम पूरा कर सकते हैं। इंडेन ग्राहकों को इंडियन ऑयल वन, भारत गैस ग्राहकों को HelloHPCL और HP गैस ग्राहकों को HP Pay का इस्तेमाल करना होगा।
Biometric Aadhaar Authentication (BAA) Mandatory for Subsidised Domestic LPG Refills from 1st October 2026
➤ 27.43 crore consumers (89.9%) have already completed authentication and need not do anything further
➤ BAA ensures that subsidised #LPG reaches only genuine and… pic.twitter.com/25WN84GCYo
— PIB India (@PIB_India) September 20, 2026






