दिसंबर में बढ़ेगी इन 3 राशियों की टेंशन, शुक्र करेंगे शनि के घर में गोचर, बढ़ेगा खर्च, बिगड़ेंगे संबंध, रहें सतर्क 

अगले महीने शुक्र शनि की राशि में गोचर करेंगे। 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। आइए जानें किन-किन लोगों को नुकसान होगा?
Shukra Gochar 2025

Shukra Gochar 2024: कुंडली में शुक्र की मजबूत स्थिति किसी भी व्यक्ति धनवान बना सकती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इस ग्रह को विशेष महत्व दिया गया है। शुक्र असुरों के गुरु हैं। इन्हें कामवासना, प्रेम एश्वर्य, कला, धन इत्यादि का कारक माना जाता है।

28 दिसंबर को शुक्र मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। इस राशि के स्वामी कर्मफल दाता शनि हैं। कुंभ राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ऐसी कई रशियां हैं, जिन्हें इस दौरान नुकसान हो सकता है। संभलकर रहने की आवश्यकता है। आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। रिश्तों में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेंगे। आइए जानें किन-किन लोगों के लिए यह गोचर शुभ नहीं रहेगा-

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर अनुकूल नहीं रहेगा इनकम में इनकम में इनकम घट सकता इनकम में इनकम में कमी आएगी और खर्चों में वृद्धि होगी मानसिक तनाव हो सकता है हाथ और पैरों में चोट लग सकती है धार्मिक कार्यों की तरफ रुचि बढ़ेगी रक्त से जुड़ी बीमारी हो सकती है सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती है खान-पान का विशेष ख्याल रखें कार्य क्षेत्र में प्रेशर बढ़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ नहीं रहेगा। घर-परिवार में लड़ाई-झगड़ें बढ़ सकते हैं, जिसे लेकर टेंशन बढ़ सकती है। कार्य क्षेत्र में भी जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। ऊर्जा की कमी महसूस होगी। आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शुक्र का यह गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी टेंशन बढ़ा सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। जिसके कारण परीक्षा में कम अंक आएंगे। स्टॉक मार्केट में आपका पैसा फंस सकता है। परिवार के सदस्यों की सेहत बिगड़ सकती है। आर्थिक परेशानियां भी उत्पन्न हो सकती है। कारोबार के लिए भी यह समय शुभ नहीं रहेगा। शत्रु आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं।

(Disclaimer: इन आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews