Shukra Gochar: कर्क राशि में शुक्र करेंगे प्रवेश, शुरू होगा इन 4 राशियों का गोल्ड टाइम, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, बढ़ेगी इनकम

Shukra gochar

Shukra Gochar Effects:  शुक्र (Venus) को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में प्रेम, भौतिक सुख-सुविधाओं, सौंदर्य, कला, ऐश्वर्या और खुशहाली का कारक माना जाता है। मान्यताएं हैं जिनकी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, न सिर्फ उनकी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ भी बेहतर होती है। दैत्यों के गुरु वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं, लेकिन जल्द ही चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। ऐसी चार राशियां है जिन्हें सबसे ज्यादा फायदा होगा। आइए जानें किन-किन राशियों पर शुक्र मेहरबान होंगे-

मेष राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव

शुक्र के गोचर करने से मेष राशि के जातकों को लाभ होगा। इस राशि परिवर्तन से जातकों के जीवन में सकारात्मक आएगी। इच्छाओं की पूर्ति होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा।  माता के सेहत में सुधार आएगा।

वृषभ राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव 

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। कारोबार में लाभ होगा लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी। छात्रों के लिए यह समय शुभ रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं भी दूर होगी।

मिथुन राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर घर-परिवार में खुशहाली आएगा। वाणी में मिठास बरकरार रहेगी समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। करियर को लेकर गुड न्यूज़ मिल सकती है।

वृश्चिक राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। घर के बड़े और भाई-बहनों का समर्थन मिलेगा। आध्यात्मिकता और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सफलता के योग बन। संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, ग्रंथों, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews