Hindi News

शुक्र की दोहरी चाल से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, 8 जुलाई तक बरसेगा धन, हर कार्य में मिलेगी सफलता, पूरी होगी मनोकामना

Published:
शुक्र जून में दो बार चाल बदलेंगे। इसकी शुरुआत 13 जून से हो रही है। कई राशियों को लाभ होगा। इसका प्रभाव जुलाई में भी दिखेगा। आइए किन लोगों की किस्मत असुरों के गुरु चमकाएंगे?
शुक्र की दोहरी चाल से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, 8 जुलाई तक बरसेगा धन, हर कार्य में मिलेगी सफलता, पूरी होगी मनोकामना

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को बेहद ही शुभ ग्रह माना जाता है। यह आकर्षण, रोमांस, प्रेम, सौंदर्य, कलात्मकता, फैशन, कला, विलासिता भौतिक सुख, मैरिड लाइफ और सेहत प्रभावित करता है। जिनकी कुंडली में जिसकी कुंडली में दैत्यों के गुरु शुक्र (Shukra) की स्थिति मजबूत होती है, वह कला जैसे की संगीत, नृत्य इत्यादि में रुचि रखता है। ऐसे लोगों व्यक्तित्व आकर्षक और लोकप्रिय होता है। धन और ऐश्वर्या में हमेशा वृद्धि होती है। सुख और समृद्धि की प्राप्ति भी होती है। इसकी कमजोर स्थिति किसी व्यक्ति के जीवन में पैसों से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। सुख और शांति में कमी भी ला सकता है।

जून के महीने में शुक्र दो बार नक्षत्र परिवर्तन (Venus Nakshatra Gochar) करने वाले हैं। इसकी शुरुआत 13 जून से हो जाएगी। पहला नक्षत्र गोचर शुक्रवार को भरणी नक्षत्र में होगा। वहीं 26 जून को शुक्र कृतिका नक्षत्र में गोचर करेंगे, इसके स्वामी सूर्यदेव हैं। यहां 8 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। दोनों चाल से 12 राशियों का जीवन प्रभावित होगा। लेकिन कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की खास कृपा बरसेगी। धन और संपत्ति में वृद्धि होगी। सफलता के द्वार खुलेंगे। किस्मत का साथ भी मिलेगा। आइए जानें किन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा?

सिंह राशि पर शुक्र रहेंगे मेहरबान 

सिंह राशि के जातकों पर शुक्र की खास कृपा बरसेगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। विवाह के योग बनेंगे। रिश्ते मजबूत होंगे। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। शिक्षा के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। नौकरी की तलाश पूरी होगी। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। निवेश पर भी मुनाफा होगा।

वृश्चिक राशियों की किस्मत चमकेगी

वृश्चिक राशि के जातकों का भाग्योदय भी शुक्र करने जा रहे हैं। दोनों नक्षत्र गोचर का सकारात्मक प्रभाव इन लोगों पर पड़ने वाला है।  पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में संतुलन बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। लड़ाई झगड़े खत्म होंगे। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। कारोबार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। बिजनेस का विस्तार भी होने वाला है। आपका व्यक्तित्व आकर्षक होगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। मानसिक तनाव भी दूर होगा। लंबे समय से अटके हुए काम संपन्न होंगे। हर तरफ से अच्छी खबर मिलेगी।

मिथुन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह समय लाभकारी सिद्ध होगा। सफलता और धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। कारोबार में बंपर मुनाफा होगा। निवेश के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। पदोन्नति मिल सकती है। वेतन में भी वृद्धि होगी। सुख और समृद्धि बढ़ने वाली है। मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य सामान्य जानकारी प्रदान करना है। जो पंचांग, ग्रंथों, मान्यताओं, ज्योतिष गणना और अन्य माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों के सत्यता और सटीकता का दावा नहीं करता। विशेष की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews