समय-समय पर असुरों के गुरु शुक्र के चाल में बदलाव होता रहता है। 13 अप्रैल यानी चैत्र पूर्णिमा के बाद धन और संपत्ति के दाता सीधी (Shukra Gochar 2025) चाल चलने वाले हैं। फिलहाल मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं, कुछ दिनों में इसी राशि में मार्गी होंगे। शुक्र के इस चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी कोई फायदा तो किसी को नुकसान होगा। इस ग्रह हो धन, लग्जरी, प्रेम, पारिवारिक जीवन इत्यादि का कारक माना जाता है।

शुक्र का मार्गी होना कई राशियों के लिए वरदान के समान रहेगा। उन्हें हर क्षेत्र में फायदा होगा। किस्मत साथ देगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। धन-धान्य में वृद्धि होगी। जीवन खुशहाल होगा। आइए जानें किन लोगों पर दैत्यों के गुरु की कृपा बरसने वाली है?

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चाल भाग्य के द्वारा खोलेगी। सफलता के प्रबल योग बनेंगे। बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। नौकरी की तलाश पूरी होगी। प्रमोशन और वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। मानसिक तनाव दूर होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi) 

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का मार्गी होना अनुकूल रहेगा। पैसों से जुड़ी समस्याएं समाप्त होगी। वित्तीय लाभ होगा। भूमि, संपत्ति और वाहन की खरीदारी हो सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा। सफलता के योग भी बना रहे हैं। सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होगी।

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि के जातकों के लिए भी यह समय लाभकारी सिद्ध होगा। छात्रों को इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आप कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर करेंगे, जिसके कारण पदोन्नति मिलने की संभावना है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे होंगे। इस दौरान कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। कारोबार में मुनाफा होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का मार्गी होना शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है। कारोबार में भी फायदा होगा। निवेश पर मुनाफा होने की संभावनाएं हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के जातकों को भी इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा। शुक्र मेहरबान रहेंगे। कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। धन और संपत्ति में वृद्धि होगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिलेगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)