Hindi News

 शुक्र गोचर 2025: ज्येष्ठ नक्षत्र में आएंगे असुरों के गुरु, इन 3 राशियों को मिलेगी धन-समृद्धि और तरक्की

Published:
शुक्र का नक्षत्र गोचर कई राशियों को धनवान बनाने वाला है। धनतेरस से पहले आर्थिक समस्याएं खत्म होंगी। तरक्की के योग बनेंगे। कारोबार में मुनाफा होगा। आइए जानें किन लोगों के लिए दैत्यों के गुरु की चाल शुभ रहेगी?
 शुक्र गोचर 2025: ज्येष्ठ नक्षत्र में आएंगे असुरों के गुरु, इन 3 राशियों को मिलेगी धन-समृद्धि और तरक्की

शुक्र (Shukra) की स्थिति कुंडली में जीवन में धन, प्रेम, सुख-समृद्धि इत्यादि क्षेत्रों को प्रभावित करती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस ग्रह के शुभ होने से जातकों की आर्थिक समस्याएं खत्म होती हैं। करियर में भी लाभ होता है। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा होता है। शुक्र दिसंबर में अपने मित्र ग्रह बुध के साथ शुभ संयोग का निर्माण करने जा रहे हैं। जिससे सभी 12 राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा।

दैत्यों के गुरु ज्येष्ठ नक्षत्र में गोचर (Shukra Gochar) करेंगे। जिसका स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध को माना जाता है। शुक्र के इस चाल से कई राशियों को फायदा होगा। सफलता और धनलाभ के योग बनेंगे। इनकम में वृद्धि होगी। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। वहीं नक्षत्र की बात करें तो इसे 27 नक्षत्रों में 18वां  स्थान प्राप्त है। इसकी राशि वृश्चिक है। इस नक्षत्र के जातक प्रभावशाली, लोकप्रिय और बुद्धिमान माने जाते हैं। ऐसे लोग स्वाभिमानी और जिम्मेदार होते हैं। आइए जानें शुक्र के इस चाल से किन लोगों को ज्यादा फायदा होने वाला है?

सिंह राशि (Singh Rashi)

 सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चाल बेहद ही लाभकारी सिद्ध होगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अटके हुए काम भी पूरे होंगे। विदेश जाकर पढ़ाई या जॉब करने का मौका भी मिल सकता है। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों का भी भाग्योदय होने वाला है। मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। भाई-बहन के संबंध अच्छे होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जॉब करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। मान सम्मान की प्राप्ति भी होगी। कारोबार में भी मुनाफा होगा। पैसों से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म होगी।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। कोई भी नया काम शुरू करने से लाभ होगा। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी की तलाश भी पूरी होगी। छात्रों को भी इस दौरान फायदा होगा। लग्जरी आइटम की खरीददारी हो सकती है। कारोबार का भी विस्तार होगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। विवाह की बात भी पक्की हो सकती है।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। जो ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों के आधार पर जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेने की सलाह नहीं देता। न ही इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि करता है।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews