दैत्यों के गुरु शुक्र 16 मई शुक्रवार को रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। यहां 31 मई तक विराजमान रहेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध है। इस नक्षत्र परिवर्तन (Shukra Gochar 2025) का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आने वाले 14 दिन जातकों के लिए किसी किसी वरदान से कम नहीं होंगे। सफलता और धनलाभ के प्रबल योग बनने वाले हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को विशेष महत्व दिया गया है। जिसकी कुंडली में असुरों के गुरु शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, वह व्यक्ति हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है। धन की कभी कमी महसूस नहीं होती। मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं। भोगविलास की प्राप्ति होती है। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा होता है। सच्चा प्यार भी मिलता है। आइए जानें शुक्र के इन चाल से किस्मत किन लोगों का साथ देगी?
ये भी पढ़ें
मीन राशि (Meen Rashi)
शुक्र की यह चाल मीन राशि के जातकों का भाग्योदय करने वाली है। व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव होगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों हीअच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। कला, संगीत, डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों से संबंधित लोगों को इस दौरान फायदा होने वाला है। धन और शोहरत की प्राप्ति होगी।
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहेगा। सफलता के द्वार खुलने वाले हैं। इनकम में वृद्धि होगी। कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा। निवेश के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। विवाह की बात पक्की हो सकती है। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा।
कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का नक्षत्र गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याएं दूर होगी । रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। बिजनेस के लिए भी यह समय शुभ साबित होगा। प्रेमियों कोई दौरान लाभ होने वाला है, विवाह के लिए समय अच्छा साबित हो सकता है। निवेश पर मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। करियर में भी फायदा होने वाला है। जॉब की तलाश पूरी होगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक आ सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा
(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)