Hindi News

29 जून तक इन 3 राशियों को होगा भारी नुकसान, शुक्र करेंगे मंगल के घर में भ्रमण, बढ़ेगी टेंशन, जीवन में आएगा भूचाल, रहें सावधान 

Published:
शुक्र मंगल के घर में घर में प्रवेश करने वाले हैं। कई राशियों के लिए मुश्किल समय शुरू होगा। इसका प्रभाव 29 जून तक रहेगा। जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानें किन लोगों को नुकसान होगा?
29 जून तक इन 3 राशियों को होगा भारी नुकसान, शुक्र करेंगे मंगल के घर में भ्रमण, बढ़ेगी टेंशन, जीवन में आएगा भूचाल, रहें सावधान 

शुक्र असुरों के गुरु हैं, लेकिन वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इन्हें विशेष स्थान दिया गया है। यह ग्रह मनुष्य के जीवन में धन, प्रेम, सुख-समृद्धि, सुंदरता इत्यादि क्षेत्रों को प्रभावित करता है। कुंडली में इनकी शुभ और मजबूत स्थिति जातकों के कष्ट दूर करती है। कभी आर्थिक तंगी नहीं होती। इनकम में वृद्धि होती है। वहीं इस ग्रह की कमजोर स्थिति किसी भी व्यक्ति को गरीब बना सकती है। त्वचा से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होती है। कर्ज बढ़ता है। व्यापार में नुकसान होता है।

शुक्र मई माह के अंतिम दिन राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल की राशि “मेष” में गोचर (Shukra Gochar 2025) करेंगे। 29 जून को दोबारा चाल बदलेंगे। स्वराशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। इस चाल से 12 राशियों का जीवन प्रभावित होगा। किसी सकारात्मक और किसी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए यह समय मुश्किलों से भरा होगा। आइए जानें किन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है?

कर्क राशि (Kark Rashi) 

कर्क राशि के जातकों को शुक्र की इस चाल से नुकसान होने वाला है। आर्थिक तंगी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में उथल पुथल मच सकती है। प्रेमियों के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। परिवार की सुख-शांति भंग होगी। लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। पैसों की बचत करें। खर्चों पर काबू रखें।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi) 

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंस सकते हैं। प्रमोशन भी रुक सकता है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। कहीं भी निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। उधार देने की गलती भी न करें। सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) 

वृश्चिक राशि के जातकों को भी इस दौरान भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। सेहत को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। इनकम में कमी आएगी। मानसिक तनाव भी हो सकता है। काम का प्रेशर बढ़ सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews