Hindi News

मार्च में शुक्र करेंगे रेवती नक्षत्र में गोचर, बढ़ सकती है इन 3 राशियों की टेंशन, रहें सतर्क 

Published:
शुक्र रेवती नक्षत्र में प्रवेश करके कई राशियों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। धनहानि का सामना भी करना पड़ सकता है। करियर में भी बाधा हो सकती है। आइए जानें किन लोगों को नुकसान होगा?
मार्च में शुक्र करेंगे रेवती नक्षत्र में गोचर, बढ़ सकती है इन 3 राशियों की टेंशन, रहें सतर्क 

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र (Shukra) ग्रह को विशेष स्थान दिया गया है। दैत्यों के गुरु होने के बाद भी इसे धन और संपत्ति का प्रतीक माना जाता है। 15 मार्च को शुक्र रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यहां यहां 13 से 14 दिनों तक संचरन करते रहेंगे। इसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। कई लोगों के लिए यह समय मुश्किलों भरा हो सकता है।

रेवती नक्षत्र का स्वामी बुध को माना जाता है। यह मीन राशि में फैला हुआ है। मान्यताएं हैं इस नक्षत्र में जन्मे लोग दयालु और धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रखने वाले होते हैं। ऐसे लोगों को लेखन, अभिनय और पर्यटन भी रुचि होती है। आइए जानें बुध नक्षत्र में शुक्र का गोचर किन लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है और जातकों के जीवन पर क्या असर पड़ेगा?

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कई प्रशासनिक काम अटक सकते हैं। इस दौरान करियर को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। अपने काम पर ध्यान दें। ऑफिस में हो रहे षड्यंत्र से बचकर रहें। धन खर्च में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। इनकम में कमी आ सकती है। निवेश से पहले सोच विचार जरूर करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ नहीं रहेगा। जातकों को वाद0-विवाद से बचकर रहने की जरूरत है। प्रमोशन और इंक्रीमेंट में बाधा उत्पन्न हो सकती है। अपने टारगेट को सही समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आर्थिक पक्ष भी दौरान अच्छा नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। गलत गतिविधियों से दूर रहें, वरना भारी नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए खान-पान का विशेष ख्याल रखें। नियमित तौर पर व्यायाम करें। बिजनेस में भी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। पढ़ाई पर फोकस और धन खर्च पर काबू रखने की जरूरत है।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों की कोई गारंटी लेता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews