Hindi News

6 दिन बाद शुरू होगा इन 7 राशियों का गोल्डन टाइम, Shukra चमकाएंगे भाग्य, धन-दौलत की होगी प्राप्ति, बनेंगे बिगड़े काम 

Published:
शुक्र का राशि परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बदलाव लाएगा। जातकों को धन लाभ होगा। आइए जानें किन-किन लोगों के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा?
6 दिन बाद शुरू होगा इन 7 राशियों का गोल्डन टाइम, Shukra चमकाएंगे भाग्य, धन-दौलत की होगी प्राप्ति, बनेंगे बिगड़े काम 

December Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को शुभ ग्रह का दर्जा दिया गया है। इसे भोग, विलास, शोहरत, सुख-समृद्धि, धन, ऐश्वर्य, प्रेम, वैवाहिक जीवन इत्यादि का कारक माना जाता है। नए साल की शुरुआत से पहले वृषभ और तुला राशि के स्वामी गोचर करने वाले हैं।

शुक्र 28 दिसंबर  कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए यह शुभ तो किसी के लिए अशुभ होगा। कई ऐसी राशियाँ हैं, जिनको इस दौरान फायदा होने वाला है।  आर्थिक परेशानियों से जातकों को छुटकारा मिलेगा। सेहत भी दुरुस्त रहेगी। वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आइए जानें ये लकी राशियाँ कौन-कौन सी हैं-

इन राशियों को होगा लाभ (Shukra Rashi Parivartan)

  • मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं होगा। इनकम में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कारोबार में भी खूब मुनाफा होगा।
  • वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर अनुकूल रहेगा। करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा आर्थिक पक्ष में सुधार आएगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।
  • मिथुन राशि के जातकों को भी इस दौरान खूब फायदा होने वाला है। आप उत्साह से भरे रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।
  • कर्क राशि के जातकों को इस दौरान धन लाभ होगा। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। करियर में नए अवसर मिलेंगे।
  • तुला राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का यह गोचर शुभ साबित होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। माता के साथ संबंध अच्छे होंगे। मानसिक तनाव दूर होगा। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। इनकम में वृद्धि होगी।
  • धनु राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। भाई-बहन के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। जॉब में बदलाव हो सकता है। मनचाही नौकरी मिल सकती है। नौकरी पेशा लोगों को भी इस दौरान फायदा होने वाला है। छात्रों का विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा होगा।
  • सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर शुभ रहेगा। जीवन में खुशहाली आएगी। धन-धान्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। निवेश पर मुनाफा होगा।

शुक्र ग्रह के लिए उपाय (Shukra Grah Upay)

कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करें। सफेद चीजों का दान करें। शुक्रवार के दिन व्रत रख सकते हैं। सफेद गाय को चारा खिलाएं। आप घी वाली रोटी और गुड़ घी  खिला सकते हैं। चिटियों को भोजन करना भी शुभ माना जाता है। शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े और चांदी धारण करें।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews