धन और वैभव के दाता शुक्र (Shukra) 22 फरवरी रविवार को अपनी चाल बदल चुके हैं। वर्तमान में गुरु के नक्षत्र पूर्व भाद्रपद में विराजमान हैं। और यहां 4 मार्च यानी होली के दिन तक संचरण करते रहेंगे। इसके बाद असुरों के गुरु शुक्राचार्य का गोचर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में होगा। शुक्र के इस चाल का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। कई लोगों के लिए 13 दिन का समय बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है। जातकों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन में नवग्रह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जीवन में सुख और दुख का कारण बन सकते हैं। शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, कला, विवाह इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। यह व्यक्ति के जीवन में रिश्तों की गुणवत्ता ,आर्थिक स्थिति और व्यक्तित्व को प्रभावित करता है। आइए जानें शुक्र का नक्षत्र गोचर (Shukra Nakshatra Gochar) किन लोगों के लिए शुभ रहेगा?
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र गोचर सुख और समृद्धि के द्वार खोल सकता है। जीवन में खुशहाली आएगी। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेमियों को भी इस दौरान फायदा होगा। घर-परिवार में लड़ाई-झगड़े भी कम होंगे। करियर और कारोबार में आ रही रुकावट भी समाप्त हो सकती है। विदेश जाकर काम करने का मौका भी मिल सकता है। निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों पर भी शुक्र मेहरबान रहेंगे। हर क्षेत्र में अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। भूमि, नया घर या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद भी समाप्त हो सकते हैं। माता के साथ संबंध भी मजबूत होंगे। मानसिक तनाव दूर होगा। सरकारी नौकरी या बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ के जातकों को भी इस दौरान किस्मत का साथ मिलेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कर्ज से छुटकारा भी मिल सकता है। परिवार के साथ यात्रा की योजना भी बन सकती है। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष में भी सुधार देखने को मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में भी खुशहाली आ सकती है।
(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। भविष्यवाणियों की गारंटी भी नहीं लेता।)






