सोमवार को अपनाएं लौंग का ये सरल उपाय, धन प्राप्ति के खुलेंगे नए रास्ते

जानिए सोमवार के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के विशेष उपाय, जिसमें लौंग, काले तिल और पान के जरिए से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। जीवन में समृद्धि के लिए आजमाएं ये सरल टोटके।
Somwar Upay

Somwar Upay: सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना गया है और इस दिन उनकी पूजा करने से जीवन के दुखों का अंत होता है। ऐसा माना जाता है कि सुख और दुख जीवन के चक्र का हिस्सा है। लेकिन यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रहा है, कोशिश करने के बाद भी उसे कोई समाधान नहीं मिल पा रहा है या फिर परेशानियां नहीं दूर हो रही है, तो यह किसी दोष की उपस्थिति का संकेत भी हो सकता है।

विशेष कर लंबे समय से आर्थिक समस्याएं शनिदेव को संकेत देती है। ऐसी स्थिति में धन से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए लौंग का टोटका अत्यधिक प्रभावी माना गया है। चलिए इस लेख के द्वारा विस्तार से समझते हैं कि आखिर सोमवार के दिन क्या करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।

आर्थिक समस्याओं से निजात पाने के लिए

आर्थिक समस्याओं से निजात पाने के लिए सोमवार का दिन विशेष रूप से फलदायक माना गया है। इस दिन शिव मंदिर जाकर आप लौंग का यह उपाय कर सकते हैं। सबसे पहले शिवलिंग पर जल अर्पित करें और भगवान शिव का स्मरण करें।

उसके बाद अपने हाथ में दो लौंग लें और अपनी मनोकामना या आर्थिक परेशानी भोलेनाथ के सामने रखें। इसके बाद श्रद्धा के साथ वह लौंग शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिससे आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे दूर हो जाती हैं।

दोष से मुक्ति पाने के लिए

यदि आप शनि दोष से परेशान है। इसके कारण धन हानि हो रही है, तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करना एक बेहतरीन उपाय माना जा सकता है। नियमित रूप से शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद कुछ काले तिल अर्पित करें और भगवान शिव से शांति और समृद्धि की प्रार्थना करें। ऐसा करने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है और धन संबंधी परेशानियों में राहत मिलती है।

मनोकामना पूरी करने के लिए

सोमवार के दिन भगवान शिव पर जल चढ़ाने के बाद दो लौंग, पांच सुपारी और इलायची का पत्ता लें। अपनी मनोकामना को मन में दोहराते हुए इन पत्तों को श्रद्धा के साथ शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती है और शुभता का मार्ग खुलता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews