Hindi News

बाल बताते हैं कैसा होगा आपका भविष्य, जानें कब मालामाल बनेंगे आप

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
जिस तरह से ज्योतिष में राशि हमें हमारे जीवन और भविष्य के बारे में बताती है। इस तरह से सामुद्रिक शास्त्र भी एक ऐसी चीज है जिसके जरिए हम भविष्य के संबंध में सब कुछ जान सकते हैं।
बाल बताते हैं कैसा होगा आपका भविष्य, जानें कब मालामाल बनेंगे आप

सामुद्रिक शास्त्र ज्योतिष का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें हमारे जीवन और भविष्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने का काम करता है। जिस तरह से हम हस्त रेखा शास्त्र के जरिए हाथों की रेखाओं से सब कुछ जान सकते हैं। उसी तरह से शारीरिक अंगों के आकार से भी सब कुछ पता कर सकते हैं।

सामुद्रिक शास्त्र में बालों के जरिए भी व्यक्तित्व के बारे में बहुत सी जानकारी दी गई है। दरअसल हमसे जुड़े जितने भी चीज होती है वह हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। इन्हें देखकर हम आने वाले भविष्य व्यवहार सेहत और धन सभी से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। आज बालों से इस बारे में जानते हैं।

भूरे और घुंघराले बाल (Sumudrik Shastra)

कुछ लोगों के बाल एकदम घुंघराले और भूरे रंग के होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में इस शुभ संकेत नहीं कहा गया है। ऐसे बाल होने पर व्यक्ति अधिकतर समय अपने बारे में ही सोचता है। उसके काम की जगह हो या फिर रिश्ते वह हमेशा खुद को महत्व देता है। काम करने से पहले यह फायदा और नुकसान सोचते हैं।

काले और घुंघराले

कुछ लोगों के बाल एकदम कर्ली और घुंघराले होते हैं। यह लोग अपनी धुन में मस्त रहते हैं। यह ऐसे लोग होते हैं जो दुनियादारी से कोई मतलब नहीं रखते। आसपास क्या चल रहा है लोग क्या कर रहे हैं क्यों कर रहे हैं इस बात से इन्हें कोई मतलब नहीं होता। ये अपनी जिम्मेदारियां के प्रति कई बार लापरवाह रवैया अपना लेते हैं।

पीठ पर बाल

कुछ लोगों की पीठ पर बाल होते हैं। यह बहुत शुभ संकेत माना गया है। इस तरह के लोग बहुत निडर और वीर स्वभाव के होते हैं। यह कभी भी परेशानियों से घबराते नहीं है। मुश्किल चाहे कितनी भी बड़ी हो यह डटकर उसका सामना करते हैं। यह जब तक चैन नहीं लेते जब तक इन्हें सफलता नहीं मिल जाती। इनके पास अगर कोई परेशानी लेकर आता है तो यह बहुत आसानी से उसे समाधान दे देते हैं। यह हर काम के प्रति बहुत जिम्मेदार होते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews