वैलेंटाइन डे से पहले सूर्य बदलेंगे चाल, चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मिलेगा सच्चा प्यार, रिश्तों में आएगी मिठास

Surya Gochar 2024

Sun Transit In Aquarius, Surya Gochar 2024: ग्रहों के के राजा सूर्य को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में आत्मा, सफलता, ऊर्जा, संतान धन, संपत्ति, पिता और सफलता का कारक माना गया है। 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इसका नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। जातकों के लव लाइफ और वैवाहिक जीवन पर भी इस गोचर का असर देखने को मिलेगा। आइए जानें फरवरी में होने वाला सूर्य का यह राशि परिवर्तन किन-किन किन-किन राशियों के लिए शुभ रहेगा-

मेष राशि

मेष राशि के 11 भाव में सूर्य का गोचर होने जा रहा है। जातकों के लिए सफलता और धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। प्रेमियों के यह गोचर बहुत शुभ होगा। जीवन में खुशी हाली आएगी, विवाह के योग बनेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर लाभकारी साबित होगा। प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा बल्कि वैवाहिक जीवन भी सुख में रहेगा। आप प्यार दिखाने में ईमानदार नजर आएंगे। रिश्ते मजबूत होंगे। लाइफ पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के छठे भाव में सूर्य गोचर करने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा। धन संचय होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे अनुकूल। रिश्ते में ईमानदारी आएगी, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा। प्रेमियों के लिए भी यह गोचर अनुकूल रहेगा।

धनु राशि

इस गोचर का शुभ प्रभाव धनु राशि के जातकों के लव लाइफ में पड़ेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ तालमेल बढ़ेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सफलता के योग बनेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का यह गोचर शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत और संचार के कारण रिश्ते में मिठास आएगी। प्रेम संबंध मजबूत होगा इनकम में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है , जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews