सूर्यदेव निर्धारित समय पर अपनी चाल में बदलाव करते हैं। हर एक महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। तो वहीं 15 दिनों में एक नक्षत्र से निकलकर दूसरे नक्षत्र में गोचर करते हैं। इससे सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। किसी को इससे फायदा तो किसी को नुकसान होता है। 17 अगस्त को ग्रहों के अपनी राशि में प्रवेश (Surya Gochar 2025) करने जा रहे हैं। इससे कई राशियों को खूब फायदा होगा।
सूर्य सिंह राशि में गोचर करेंगे। ऐसा संयोग करीब 1 साल बाद बन रहा है। सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं। वर्तमान में सूर्यदेव कर्क राशि में विराजमान हैं, जिसका स्वामी चंद्रमा को माना जाता है। भूगोल और वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का बेहद ही विशेष महत्व होता है। यह व्यक्ति के सफलता, ऊर्जा और पद प्रतिष्ठा जैसे क्षेत्रों में प्रभाव डालता हैं। आइए जानें स्वराशि में सूर्य की एंट्री किन-किन लोगों को के लिए लाभकारी सिद्ध होगी?
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से काम नहीं होगा प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं रिसर्च और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को इस दौरान सफलता मिलेगी नौकरी पेशा लोगों की इनकम बढ़ सकती है पदोन्नति के योग भी बना रहे हैं प्रेमियों को भी इस दौरान फायदा होगा।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य की यह चाल सफलता के द्वार खोलने वाली है। हर क्षेत्र में आपको फायदा होगा। कार्य क्षेत्र में आपको नए मौके मिल सकते हैं। आपके काम की प्रशंसा भी होगी। प्रमोशन मिल सकता है। घर के बड़े और भाई बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। आध्यात्मिक कार्यों की तरफ रूझान बढ़ेगा। विदेश जाकर काम करने की इच्छा पूरी होगी।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि के जातकों को भी इस दौरान लाभ होगा। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्टूडेंट को भी इस दौरान फायदा होने वाला है। बेरोजगारी दूर होगी। नौकरी की तलाश भी पूरी होगी। आपका पूरा साथ देगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। धन-समृद्धि में भी वृद्धि होगी।
(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। यह विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि एमपी ब्रेकिंग न्यूज नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)






