Hindi News

15 जून तक इन 3 राशियों पर होगी धनवर्षा, शुक्र के घर में रहेंगे सूर्य, भाग्य देगा साथ, बढ़ेगा मान-सम्मान, खुलेंगे सफलता के द्वार  

Published:
15 जून तक इन 3 राशियों पर होगी धनवर्षा, शुक्र के घर में रहेंगे सूर्य, भाग्य देगा साथ, बढ़ेगा मान-सम्मान, खुलेंगे सफलता के द्वार  

हर एक महीने पर सूर्य अपनी चाल बदलते हैं। 15 मई को वृषभ राशि में गोचर (Surya Gochar 2025) कर चुके हैं, जिसके स्वामी असुरों के गुरु शुक्र (Shukra) हैं। सूर्यदेव यहाँ 15 जून 2025 तक विराजमान रहेंगे। इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन-धान्य में वृद्धि के योग बनेंगे।

ग्रहों के राजा सूर्य को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण माना जाता है। जिसकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, उस व्यक्ति को जीवन में मान सम्मान और उच्च पद की प्राप्ति होती हैपॉलिटिक्स में ऐसे लोग सफलता प्राप्त करते हैं। सेहत को भी लाभ होता है। करियर और कारोबार में भी प्रगति मिलती है। वहीं सूर्य देव की कमजोर स्थिति करियर में बाधाएं उत्पन्न करती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी होती हैं। आइए जानें इस गोचर किन लोगों को लाभ होगा?

मेष राशि (Mesh Rashi)

शुक्र के घर में सूर्य का गोचर मेष राशि के जातकों को धनवान बनाने वाला है। इनकम के नए स्त्रोत खुलेंगे।पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। कला में रुचि बढ़ेगी। मनचाही नौकरी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में आप अपना लक्ष्य पूरा करने में सफल होंगे।  प्रमोशन के योग बन रहे है।  छात्रों को भी इस दौरान लाभ होगा।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों के लिए भी सूर्य की यह चाल लाभकारी सिद्ध होगी। करियर के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। वेतन में भी वृद्धि होने वाली है।  समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। कारोबार में भी मुनाफा बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का यह राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे। नौकरी के लिए अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। कारोबार में भी फायदा होगा। घर-परिवार में खुशहाली आएगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews