Hindi News

मई में सूर्य बदलेंगे चाल, शुक्र के घर में करेंगे गोचर, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, खुशहाल होगा जीवन, बरसेगा पैसा

Published:
शुक्र की राशि में सूर्य का गोचर कई राशियों की किस्मत चमका सकता है। सफलता और धनलाभ के योग बनेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। आइए जानें किन लोगों को सबसे अधिक लाभ होगा?
मई में सूर्य बदलेंगे चाल, शुक्र के घर में करेंगे गोचर, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, खुशहाल होगा जीवन, बरसेगा पैसा

Surya Gochar 2025: सूर्य सभी ग्रहों के राजा हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र (Shukra) और शनि को इनका शत्रु माना जाता है। कहते हैं जिनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है वह व्यक्ति जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचता है। हर क्षेत्र में उसे लाभ होता है। सुख और समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। सेहत भी दुरुस्त रहती है। आत्मविश्वास भी बना रहता है  व्यक्ति ऊर्जावान होता है।

मई का महीना बेहद ही खास होने वाला है। क्योंकि सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि के स्वामी असुरों के गुरु और सूर्यदेव के शत्रु ग्रह शुक्र है। इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए यह शुभ तो किसी के लिए अशुभ साबित होगा। कुछ ऐसी राशियाँ हैं, जिनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। उन्हें हर क्षेत्र में फायदा होगा। आइए जानें किन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा?

मेष राशि (Mesh Rashi)

सूर्य का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इनकम में वृद्धि होगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। करियर में लाभ होगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। कार्य क्षेत्र में आप अपना टारगेट पूरा करने में सफल होंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

सूर्य का यह गोचर कन्या राशि के जातकों को कारोबार में फायदा करवाएगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। जीवन में खुशहाली आएगा। बिजनेस का विस्तार होगा। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। वेतन में वृद्धि हो सकती है। प्रमोशन मिल सकता है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में फायदा होगा। कोई भी नया काम या योजना शुरू करने के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों को भी इस दौरान खूब फायदा होने वाला है।  कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। इकोनामिक प्रोग्रेस देखने को मिलेगा। बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। नया जॉब शुरू करने के लिए यह समय शुभ रहेगा। बेरोजगारी दूर होगी। सेहत से जुड़ी समस्याएं खत्म होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews