Hindi News

14 मार्च से शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन टाइम, भाग्योदय, करियर में नए अवसर, आय में वृद्धि, सफलता के खुलेंगे नए द्वार

Written by:Pooja Khodani
Published:
होली पर सूर्य राहु की युति के अलावा सूर्य का गोचर गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में होगा, ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर और चंद्रग्रहण अच्छा साबित हो सकता है।
14 मार्च से शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन टाइम, भाग्योदय, करियर में नए अवसर, आय में वृद्धि, सफलता के खुलेंगे नए द्वार

Rahu Venus Conjunction : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को अशुभ ग्रह माना गया है। राहु मायावी ग्रह है और लगभग 18 महीने में अपनी राशि बदलते हैं । सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य आत्मा, पिता, मान सम्मान, पद प्रतिष्ठा , सफलता इत्यादि के कारक माने जाते है। सूर्य हर माह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते है।

वर्तमान में राहु मीन राशि में विराजमान है और 14 मार्च को सूर्य भी मीन राशि में प्रवेश करने वाले है, ऐसे में 18 साल बाद मीन राशि में दोनों ग्रहों की युति बनेगी जो 4 राशियों के लिए बेहद लकी साबित होने वाली है।14 मार्च को ही साल का पहला चन्द्र ग्रहण लगेगा और इसी दिन सूर्य गोचर होगा, ऐसे में 100 साल बाद सूर्य गोचर और चन्द्र ग्रहण का संयोग देखने को मिलेगा।

राहु सूर्य की युति और राशियों पर प्रभाव

मकर राशि : मीन राशि में सूर्य और राहु की युति जातकों के लिए शुभ साबित होने वाली है। करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।इस अवधि में नया काम शुरू कर सकते है शत्रुओं पर विजय पा सकते है। नौकरीपेशा के लिए समय अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। रूके अटके कामों को गति मिलेगी।

मिथुन राशि: राहु और सूर्य का संयोग जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। काम- कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा को पदोन्नति के साथ वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। आय के नए- नए साधन बन सकते हैं।  कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। व्यापार का विस्तार हो सकता है।

कर्क राशि: सूर्य और राहु की युति जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।। देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

चन्द्रग्रहण और सूर्य गोचर का संयोग

वृषभ राशि: जातकों के लिए यह संयोग काफी लाभकारी सिद्ध सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी । करियर और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा। आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। निवेश में लाभ मिलने की संभावना है। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा।कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि: सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। नौकरीपेशा को नए अवसर मिल सकते है। व्यापार में धनलाभ और विस्तार के मौके मिल सकते है। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है ।नौकरी में प्रमोशन के साथ वेतन बढ़ने का मौका मिल सकता है। आय में अच्छा इजाफा हो सकता है ।कारोबारियों को व्यापार में भी अच्छा मुनाफा के है। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

कर्क राशि : जातकों के लिए सूर्य का गोचर और चंद्र ग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है।भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा को मनचाही नौकरी मिलने के अवसर प्राप्त होंगे।वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। करियर में अच्छे बदलाव हो सकते हैं। परिवार और रिश्तों में खुशियां बनी रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews