Hindi News

जुलाई में सूर्य मंगल और शुक्र समेत 5 ग्रह बदलेंगे चाल, बनेंगे 3 बड़े राजयोग, 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, जमकर बरसेगा पैसा!

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
ज्योतिष के मुताबिक जुलाई का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में सूर्य मंगल और शुक्र गोचर करेंगे और शनि बुध वक्री होंगे। ग्रहों के इस चाल परिवर्तन से 4 राशियों का भाग्योदय हो सकता है। आईए जानते है कौन सी है वो लकी राशियं...........
जुलाई में सूर्य मंगल और शुक्र समेत 5 ग्रह बदलेंगे चाल, बनेंगे 3 बड़े राजयोग, 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, जमकर बरसेगा पैसा!

July Grah Gochar/Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों, कुंडली और नक्षत्रों का बड़ा महत्व माना जाता है। हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करता हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। जून की तरह जुलाई माह में फिर ग्रहों का महागोचर होने वाला है।

ज्योतिष के मुताबिक, 5 से 26 जुलाई के बीच सूर्य, बुध, शुक्र, अरूण, शनि और मंगल गोचर करेंगे और नक्षत्र बदलेंगे। इस दौरान सूर्य बुध युति से बुधादित्य और शुक्र गोचर से मालव्य और शनि बुध युति से समसप्तक, मंगल चन्द्र की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा जो 4 राशियों के लिए बेहद लकी साबित होगा। आईए जानते हौ कौन कौन सी है वो लकी राशियां…….

जुलाई में 5 बड़े ग्रह बदलेंगे चाल

  • सूर्य गोचर: 6 जुलाई तक मिथुन राशि में रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र में रहेंगे।
  • बुध नक्षत्र परिवर्तन: अगस्त तक बुद्धि व्यापार वाणी के दाता कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। लेकिन जुलाई में चार बार पुष्य, अश्लेषा, पुष्य और अश्लेषा के साथ मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।18 जुलाई को कर्क में ही वक्री होंगे।
  • शुक्र गोचर: धन-वैभव के दाता शुक्र 26 जुलाई तक वृषभ राशि में रहेंगे।इसी दिन मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही कृत्तिका, मृगशिरा और रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे।
  • गुरू उदय: 9 जुलाई को मिथुन राशि में उदित होंगे।
  • शनि नक्षत्र परिवर्तन: 2027 तक मीन राशि में रहेंगे। 13 जुलाई को मीन राशि में वक्री होंगे और 138 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे।
  • मंगल गोचर और नक्षत्र परिवर्तन: 28 जुलाई तक मंगल सिंह में रहेंगे। इसी दिन कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। 23 जुलाई को मंगल उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
  • अरुण वक्री: 5 जुलाई को कुंभ राशि में वक्री होंगे और 10 दिसंबर तक करीब 159 दिन तक वक्री रहेंगे।

ग्रह गोचर और राजयोग का राशियों पर प्रभाव 

वृषभ राशि: जुलाई महीने में ग्रहों का गोचर और राजयोग का बनना जातकों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। करियर के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। व्यापार में जमकर मुनाफा कमा सकते है। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में अनुकूल रहेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। पैतृक संपत्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। निवेश से धन की प्राप्ति हो सकती है।समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि: जुलाई महीने में ग्रहों का गोचर और राजयोग का बनना जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। पत्रकारिता, वकालत, शिक्षा आदि से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस अवधि में आकस्मिक धन लाभ भी मिल सकता है। लव पार्टनर और लाइफ पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी।

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना शानदार रहने वाला है। करियर के लिए समय अनुकूल रहेगा। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। विदेश में व्यापार है तो लाभ मिलेगा। कारोबारियों को जमकर मुनाफा मिल सकता है। आर्थिक उन्‍नति होगी।धर्म व आध्यात्मिक में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से अटके रूके काम पूरे होंगे।

मिथुन राशि: जुलाई महीने में ग्रहों का गोचर और राजयोग का बनना जातकों के लिए लकी रहेगा।भाग्य का पूरा साथ मिलेगा । अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। भूमि, वाहन और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग है।व्यापार और नौकरी में सफलता मिल सकती है।आय के साथ पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी।व्यापार के लिए सोची गई योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति और लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !