Hindi News

इन 5 पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिए बगैर अधूरी है तमिलनाडु यात्रा, जरूर करें ट्राई

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
तमिलनाडु भारत के समृद्ध राज्यों में से एक है। यहां घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। अपनी यात्रा के दौरान आपको यहां के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद जरूर लेना चाहिए।
इन 5 पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिए बगैर अधूरी है तमिलनाडु यात्रा, जरूर करें ट्राई

Traditional Dishes: तमिलनाडु भारत के धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से प्रसिद्ध राज्यों में से एक है। यह एक ऐसी जगह है जो अपनी समृद्धि संस्कृति और विरासत से हमेशा से ही लोगों को आकर्षित करने का काम करती आई है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी हमेशा से ही लोगों को मोहित करती है। यहां घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक हिल स्टेशन, ऊंचे पहाड़, झील मौजूद है। यहां जाकर आप बेहतरीन समय गुजार सकते हैं।

पर्यटन के हिसाब से तमिलनाडु एक बहुत ही शानदार जगह है। वैसे अगर आप यहां घूमने जा रहे हैं तो खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के अलावा आपके यहां पारंपरिक व्यंजनों का आनंद भी जरूर लेना चाहिए। आपको यहां वेज और नॉनवेज दोनों ही तरह के व्यंजनों का स्वाद लेने को मिल जाएगा। चलिए आज हम आपके यहां के कुछ स्वादिष्ट पकवानों के बारे में बताते हैं।

तमिलनाडु के व्यंजन (Traditional Dishes)

मुरुकु

यह डीप फ्राई स्नैक है, जो बहुत पसंद किया जाता है। इसे चावल के आटे, बेसन और नमक से तैयार किया जाता है। तमिलनाडु घूमने जाएंगे तो आपको चाय के साथ इस व्यंजन का आनंद जरूर लेना चाहिए।

सुंडल

यह तमिलनाडु का मशहूर स्ट्रीट फूड है, जो स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों के बीच भी प्रसिद्ध है। इसे कच्चे आम, नारियल और सूखे मटर का इस्तेमाल कर बनाया जाता है। यह लोगों के बीच लोकप्रिय नाश्ते के रूप में पहचाना जाता है।

कुझी पनियाराम

यह एक बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है जो उड़द और चावल के आटे से तैयार होता है। इसे मीठा या नमकीन अपने मुताबिक स्वाद दिया जा सकता है। जो लोग हल्का और वेजीटेरियन भोजन पसंद करते हैं उनके लिए यह बेस्ट है।

पायसम

तमिलनाडु जाएंगे तो आपको यह प्रसिद्ध मिठाई जरूर खाने को मिलेगी। यह चीनी, गुड़, दूध और सेवई से तैयार की जाती है। त्योहारों के मौके पर इस व्यंजन को खासतौर पर बनाया जाता है।

भाजी

तमिलनाडु में भाजी काफी पसंद की जाती है और यह यहां की फेमस डिश है। यहां लोग कुरकुरे भाजी खाना पसंद करते हैं। इसके लिए भाजी के साथ हरी चटनी सर्वे की जाती है। अगर आप इसका स्वाद लेना चाहते हैं तो आपको मानसून में तमिलनाडु जाना चाहिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews