लव लाइफ को खुशहाल बना देंगे ये 2 रत्न, पार्टनर के साथ मजबूत होगा आपका रिश्ता

हर व्यक्ति अपने वैवाहिक जीवन और प्रेम जीवन में खुशहाली चाहता है। पार्टनर के साथ उसका रिश्ता मजबूत रहे और दोनों परस्पर प्रेम के साथ आगे बढ़े ये हर किसी की इच्छा होती है। कुछ रत्न आपकी इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं।
love stone

Love Stone: अपने जीवन में सुख समृद्धि, तरक्की और खुशहाली हर व्यक्ति चाहता है। इन चीजों की प्राप्ति के लिए उसे काफी मेहनत करते हुए भी देखा जाता है। हालांकि, हमारे भाग्य में जितना होगा और कुंडली में मौजूद ग्रह हमें जो देना चाहेंगे हमें वही प्राप्त होता है। यही वजह है कि जब भी कोई परेशानी आती है तो ग्रहों की स्थिति को सुधारने के लिए ज्योतिष उपाय का सहारा लिया जाता है।

ज्योतिष कई भागों में विभाजित है, जिनमें से एक रत्न शास्त्र भी है। इस शास्त्र में कुछ रत्नों का उल्लेख दिया गया है। जिन्हें धारण करने से व्यक्ति के जीवन की परेशानी समाप्त होने लगती है। अगर आपके वैवाहिक या प्रेम जीवन में किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो इसके लिए भी रत्न बताए गए हैं।

प्यार के लिए रत्न (Love Stone)

हर व्यक्ति ये चाहता है कि उसका प्रेम या वैवाहिक जीवन खुशहाली से भरा रहे। सभी अपने पार्टनर को हर मौके पर खुश रखना चाहते हैं और आपसी समझ से रिश्ते में आगे जाना चाहते है। अगर आपके प्रेम जीवन में या वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो इसके लिए कुछ रत्न पहने जा सकते हैं। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

गार्नेट

यह गहरे लाल रंग का रत्न है। यह व्यक्ति में कॉन्फिडेंस, कमिटमेंट और जुनून बढ़ाता है। अगर आप अपने रिश्ते में सच्ची फिलिंग्स व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं तो ये आपके लिए मददगार साबित होगा। इसे धारण करने से पार्टनर्स के बीच रिश्ता मजबूत होने लगता है। इसके प्रभाव से रिश्ते में प्यार जागता है और लव लाइफ मजबूत होने लगती है।

रोज क्वार्ट्ज

लव रिलेशनशिप के लिए यह रत्न बहुत चमत्कारी माना गया है। इसे लव स्टोन के नाम से पहचाना जाता है जो रिश्तो में प्यार बढ़ाने का काम करता है। इसे धारण करने से पार्टनर्स के बीच प्रेम बढ़ने लगता है। इसका लाभ प्राप्त करने के लिए या तो इसे ज्वेलरी के रूप में पहनें या इसका टुकड़ा अपने पास भी रख सकते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews