Hindi News

घर की अशांति को दूर कर खुशहाली लाएंगे ये 3 उपाय, इन नियमों का रखें विशेष ध्यान

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि की कामना करता है। कई बार हम कुछ ऐसी चीजें कर जाते हैं, जिसका हमारे जीवन पर नकारात्मक असर होता है। ऐसे में ज्योतिष के कुछ उपाय और नियम कारगर साबित हो सकते हैं।
घर की अशांति को दूर कर खुशहाली लाएंगे ये 3 उपाय, इन नियमों का रखें विशेष ध्यान

Astro Tips: हिंदू धर्म में ज्योतिष को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। यह एक ऐसी विद्या है जिसके जरिए व्यक्ति को अपने जीवन और भविष्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। इसमें जो भी गणना की जाती है वह पूरी तरह से ग्रह नक्षत्र की स्थिति पर आधारित होती है। व्यक्ति चाहे भविष्य के बारे में जानना चाहे या फिर अपने किसी की समस्या का समाधान ढूंढना चाहे वह ज्योतिष का ही सहारा लेता है।

ज्योतिष में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जो व्यक्ति के जीवन में सुख शांति लेकर आते हैं। ये एक ऐसी चीज है जो हर व्यक्ति अपने जीवन में चाहता है। खान की कई बार जाने अनजाने में हम कुछ ऐसी चीज कर देते हैं जिसका विपरीत परिणाम हमें हमारे जीवन पर देखने को मिलता है। यहां पर भी हम अपने कर्म को नहीं बल्कि फूटी किस्मत को दोष देने लगते हैं।

अभी रोजमर्रा के जीवन के दौरान हम कुछ ऐसी चीज कर जाते हैं, जिनका हमें भी पता नहीं चलता। एक समय पर हमें इसका नकारात्मक परिणाम देखना पड़ता है। ज्योतिष में कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं, जिनका अगर पालन कर लिया जाए तो व्यक्ति सुख और खुशहाली के साथ जीवन गुजार सकता है।

तुलसी को दीपक (Astro Tips)

हर व्यक्ति को नियमित रूप से पूजन पाठ जरूर करनी चाहिए। पूजन करने के साथ रोजाना शाम को तुलसी के समक्ष दीपक जरूर लगाए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। हफ्ते में एक दिन अपने इष्ट देव के दर्शन करने के लिए जरूर जाएं। करने से मन को शांति मिलेगी।

शिवजी का अभिषेक

जो व्यक्ति शिवजी का अभिषेक करता है उसके भाग्य में आ रही बाधाएं दूर हो जाती है। भोलेनाथ तो वैसे भी अपने भक्तों के एक लोटा जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। अगर शिवजी की कृपा जीवन में मिल जाए तो व्यक्ति को ऊंचाइयों पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।

गंगाजल का छिड़काव

अगर घर में सकारात्मक बनाकर रखना चाहते हैं, तो स्नान करने के बाद घर की उत्तर पूर्व दिशा में गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।

इन नियमों का करें पालन

  • जो व्यक्ति आर्थिक तंगी से परेशान है उसे गूलर के पेड़ की पूजा रविवार के दिन करनी चाहिए। इसके बाद आपको इस धन के स्थान पर रखना होगा और देखते ही देखते माता लक्ष्मी आप पर कृपा बरसाने लगेंगी।
  • पूजन पाठ में जो भी फूल और सामग्री उपयोग की गई है उसे प्रवाहित जल में बहा देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो इन चीजों को इकट्ठा करके दबा देना चाहिए।
  • जो व्यक्ति रुद्राक्ष की माला से सूर्योदय के समय पूर्व की तरफ मुंह करके गायत्री मंत्र का जाप करता है, उसका भाग्य प्रबल होता है।
  • व्यक्ति को हमेशा पूर्व दिशा की तरफ बैठकर भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews