सुख-समृद्धि को आकर्षित करेंगे ये 4 उपाय, प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी

जीवन में खुशहाली प्राप्त करने के लिए हर व्यक्ति मेहनत के साथ ज्योतिष उपायों का सहारा जरूर लेता है। चलिए आज कुछ ऐसे उपाय जान लेते हैं जो आपका जीवन बरकत से भर देंगे।
Astro Tips

अपने जीवन में सुख-समृद्धि, तरक्की, ऐशो आराम और बरकत तो सभी चाहते हैं। इन चीजों की प्राप्ति के लिए हर किसी को मेहनत करते हुए भी देखा जाता है। हालांकि, जब तक हमारी कुंडली में मौजूद ग्रह नक्षत्र हमें सुख समृद्धि प्रदान करना नहीं चाहते। तब तक तमाम कोशिशें के बावजूद भी हम वह हासिल नहीं कर सकते जो हम चाहते हैं। हालांकि, ज्योतिष के कुछ उपाय इसमें हमारी सहायता कर सकते हैं।

ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जो हमारे जीवन के हर पहलू से गहरा संबंध रखती है। हम दिन भर में जो भी काम करते हैं वह भी कहीं ना कहीं ज्योतिष से जुड़े होते हैं। जब समस्या आती है तब उनका समाधान भी ज्योतिष के माध्यम से ढूंढने के प्रयास किए जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जो घर में सुख-समृद्धि लेकर आएंगे।

ज्योतिष के उपाय (Astro Tips)

आर्थिक समृद्धि के लिए

अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि लाना चाहते हैं। आप भी चाहते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे तो इस बात का ध्यान रखें कि आपके घर के पौधे मुरझाने नहीं चाहिए। अगर पौधे मुरझा रहे हैं तो इन्हें ठीक करें। पौधे जितने हरे भरे रहते हैं उतनी ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।

बुध करें मजबूत

बुध एक ऐसा ग्रह है, जो हमें बुद्धि प्रदान करने के अलावा सुख समृद्धि देने का काम भी करता है। अगर आर्थिक उन्नति चाहते हैं या फिर व्यापार में तरक्की पाना चाहते हैं तो पौधों में नियमित रूप से पानी दें। ऐसा करने से बुध मजबूत होने लगता है।

धन वृद्धि के लिए

अगर तमाम कोशिशें के बावजूद भी आप धन बचा नहीं पा रहे या आपकी आय के स्रोत ठीक ढंग से नहीं चल रहे तो इसके लिए ध्यान रखें कि आपका मुख्य द्वार पूरी तरह से साफ होना चाहिए। मुख्य द्वार में किसी तरह का अवरोध नहीं होना चाहिए। इससे सुख समृद्धि का घर में प्रवेश होता है।

माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न

माता लक्ष्मी को अगर प्रसन्न कर लिया जाए तो वह हमें सुख समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इसके लिए घड़ी का सही दिशा में लगा होना जरूरी है। घड़ी घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है और माता लक्ष्मी का प्रवेश हमारे घर में होता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews