धन को आकर्षित करते हैं ये 4 रत्न, धारण करते ही दूर होगी पैसों की तंगी

हर व्यक्ति के जीवन पर ग्रह नक्षत्र जितना असर डालते हैं। रत्न भी ग्रह नक्षत्र पर उतना ही असर डालते हैं। चलिए आज हम आपको रत्न शास्त्र में उल्लेखित कुछ ऐसे रत्नों के बारे में बताते हैं, जो धन को आकर्षित करते हैं।
cancer

Ratna Shastra: हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख, समृद्धि और तरक्की की प्राप्ति करना चाहता है। वो ये चाहता है कि उसका घर खुशियों से भरा रहे और कभी भी धन-धान्य में किसी तरह की कमी महसूस ना हो। हालांकि, व्यक्ति कि इस इच्छा की पूर्ति पूरी तरह से उसकी कुंडली में मौजूद ग्रह नक्षत्र की स्थिति पर आधारित है। अगर ग्रह नक्षत्र की स्थिति अच्छी रहती है तो व्यक्ति अच्छा परिणाम हासिल करता है और अगर यह स्थिति बिगड़ जाए तो बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं।

जब भी हमें शुभ परिणाम प्राप्त करना होते हैं या किसी समस्या का समाधान चाहिए होता है तब हम ज्योतिष का सहारा लेते हैं। ज्योतिष में उपाय के साथ कुछ रत्नों का उल्लेख भी दिया गया है तो जीवन में चमत्कारी परिवर्तन लेकर आते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे रत्नों के बारे में बताते हैं, जो धन की समस्या को दूर करेंगे।

धन की समस्या के लिए रत्न (Ratna Shastra)

हर व्यक्ति अपने जीवन में धन-धान्य की बरकत जरूर चाहता है। इसके लिए भगवान को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करता है। कुछ ऐसे रत्न भी हैं, जिन्हें अगर पहन लिया जाए तो धन-धान्य की बरकत प्राप्त की जा सकती है। चलिए आज ऐसे ही रत्नों के बारे में जानते हैं।

पन्ना

पन्ना एक बहुत ही चमत्कारी रत्न है, जो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आता है। जो लोग पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं उनके लिए यह बहुत ही शुभ है। इसे धारण करने से बुध ग्रह को मजबूती मिलती है और पैसों की तंगी दूर हो जाती है।

स्फटिक

यह बहुत ही सुंदर रत्न है, जो माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। इसे धारण करने से माता लक्ष्मी जातक पर अपनी कृपा बरसाती हैं और पैसों की कमी को दूर कर देती हैं।

पाईराइट

यह बहुत ही शक्तिशाली और चमत्कारी रत्न है, जो जीवन में बदलाव लाने का काम करता है। ये फूल्स गोल्ड के नाम से प्रसिद्ध है। यह धन को आकर्षित करने का काम करता है। इसे धारण करने से आय के स्त्रोत अपने आप मिलने लगते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews