Astro Tips: विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करेंगे ये 5 ज्योतिष उपाय, अजमाते ही नजर आने लगेगा असर

हर व्यक्ति अपने मनचाहे जीवन साथी से शादी करना चाहता है। हालांकि, कई बार तमाम कोशिश के बावजूद भी व्यक्ति के विवाह में व्यवधान आता है। कुछ ज्योतिष उपायों से इन अड़चनों को दूर किया जा सकता है।
Astro Tips

Astro Tips: हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करता है। इसके लिए वह तमाम तरह के प्रयास भी करता है। व्यक्ति के बचपन में शिक्षा ग्रहण करने से लेकर, अपने करियर को बनाने नौकरी और व्यवसाय में तरक्की पाने से लेकर शादी तक सभी चाहते हैं कि सब कुछ अच्छी तरह से हो जाए। शादी हर व्यक्ति के जीवन का सबसे अहम पहलू होता है। शादी होने के बाद व्यक्ति के जीवन में कहीं तरह के बदलाव आते हैं और जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है।

शादी हर व्यक्ति के जीवन का सबसे खुशनुमा पल है लेकिन कई बार कुछ लोगों की शादी का इंतजार काफी लंबा होता चला जाता है। उनकी जिंदगी में प्यार आता तो है या ये अपने प्यार के साथ रहते तो हैं, लेकिन तमाम कोशिशें के बावजूद भी शादी नहीं कर पाते। इनकी शादी में कोई ना कोई परेशानी आती है और हर बार ये शादी से पीछे हट जाते हैं।

ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जो व्यक्ति के जीवन के बारे में कई तरह की जानकारी देती है। ज्योतिष के जरिए व्यक्ति के जीवन और भविष्य के बारे में आसानी से जानकारी जुटाई जा सकती है। शादी में आ रही बढ़ाओ को दूर करने के उपाय भी ज्योतिष में बताए गए हैं। अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं तो कुछ आसान से उपाय अपना सकते हैं। चलिए इन उपायों के बारे में जानते हैं।

रुद्राक्ष

रुद्राक्ष बहुत ही शक्तिशाली होता है। रुद्राक्ष एक नहीं बल्कि कई तरह के आते हैं जिसमें गौरी शंकर रुद्राक्ष प्रेम और सुख शांति से जुड़ा होता है। जिन लोगों की वैवाहिक जीवन में परेशानी आ रही है या फिर विवाह से जुड़ी परेशानी का सामना कर रहे हैं उन्हें यह धारण कर लेना चाहिए। इस धारण करने से पहले गंगाजल में डुबोकर रखें और अगले दिन महादेव और माता गौरी का ध्यान करते हुए ऐसे धारण कर लें।

हल्दी

अगर आप शादी करना चाहते हैं लेकिन व्यवधान उत्पन्न हो रहे हैं। तो आपको नहाने के पानी में गंगाजल के साथ एक चुटकी हल्दी डालनी होगी। इस तरह से अगर आप 43 दिनों तक नहा लेते हैं, तो विवाह में आ रही सारी परेशानी दूर हो जाती है।

व्रत

अगर आप शादी होने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो आपको भगवान शिव और देवी पार्वती की आराधना करते हुए सोमवार का व्रत रखना चाहिए। गौरी शंकर की कृपा से आपका विवाह शीघ्र संपन्न होगा।

चंदन तिलक

जो लोग विवाह में अड़चन का सामना कर रहे हैं। वह अपनी हथेली के शुक्र पर्वत पर चंदन का तिलक लगा सकते हैं। यह उपाय कुछ दिनों में विवाह में उत्पन्न हो रही सारे बढ़ाओ को दूर कर देता है। इससे व्यक्ति को मनचाहा जीवन साथी भी मिलता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews