जीवन में संपन्नता लाएंगे लाल किताब के ये 5 उपाय, खत्म होंगे बुरे दिन

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि चाहता है। इसके लिए स्वयं मेहनत करने के साथ वह कुछ ज्योतिष उपाय भी अपना सकता है।
lal kitab

Lal Kitab: हर व्यक्ति अलग-अलग समय पर अपने जीवन में अलग-अलग परिस्थितियों का सामना करता है। यह सब कुछ हमारी कुंडली में मौजूद ग्रह नक्षत्र की स्थिति की वजह से होता है। कभी-कभी तो ग्रह बहुत शुभ परिणाम देते हैं। लेकिन कभी-कभी जिंदगी में ऐसे मोड़ आ जाते हैं कि हमारे सारे काम बिगड़ने लगते हैं। कई बार हम धन संबंधी परेशानी का सामना करते हैं या फिर हमारे अच्छे भले कम बिगड़ने लगते हैं या फिर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने लगती है।

जब भी व्यक्ति अपने जीवन में परेशानियों का सामना करता है तो वह ज्योतिष उपाय का सहारा लेने की सोचता है। ज्योतिष में व्यक्ति के जीवन की परेशानियों से जुड़े उपाय भी दिए गए हैं। लाल किताब एक बहुत ही प्रसिद्ध ग्रंथ है जिसमें व्यक्ति पर आए बुरे संकटों को दूर करने के कई सारे उपाय बताए गए हैं। चलिए आज हम आपको लाल किताब के कुछ विशेष उपाय बताते हैं।

अनहोनी होगी दूर

अगर मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाया जाता है और बरगद के पेड़ के पत्ते पर आते का दीपक जला कर हनुमान जी के समक्ष रखा जाता है, तो किसी भी तरह की अनहोनी दूर हो जाती है। यह उपाय 11 मंगलवार या शनिवार को करना होगा। यह उपाय जीवन में चल रहे हैं संकट से मुक्ति दिलाएगी और कार्य तथा स्वास्थ्य में लाभ देगा।

उन्नति के उपाय

अगर आप लगातार परेशानियां में घिरे हुए हैं तो आपको तांबे के लोटे में जल भरकर, उसे तुलसी के पौधे में अर्पित करना होगा। कुछ समय तक लगातार यह उपाय करने से आपकी समस्याएं खत्म हो जाएगी।

शनि की शुभ दृष्टि

शनिवार को कान से की कटोरी में सरसों का तेल डालकर उसमें एक सिक्का डालें और उसमें अपनी परछाई देखें। इसके बाद यह तेल शनि मंदिर में कटोरी समेत रखकर आ जाएं। मंदिर में शनि देव के दर्शन करने के साथ शनि चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से शनि की अशुभ प्रभाव दूर होंगे और भगवान की शुभ दृष्टि आप पर पड़ेगी।

बाधाओं से मुक्ति

अगर आपके जीवन में बार-बार किसी तरह की परेशानी आ रही है, तो शमशान जाते समय वहां से लौटते वक्त कुछ सिक्के फेंक दें। सिक्के फेकने के बाद आपके पीछे पलट कर नहीं देखना है। यह उपाय आपके जीवन की हर बाधा को दूर कर देगा। इसके प्रभाव से भगवान आपका सहयोग करने लगेंगे और आप धीरे-धीरे उन्नति हासिल करेंगे।

मजबूत आर्थिक स्थिति

हर व्यक्ति को अपने जीवन में धान की आवश्यकता जरूर होती है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो इसके लिए कुत्ते, गाय, पक्षी, चींटी और मछलियों को खाना खिलाना चाहिए। इस उपाय से व्यक्ति को कर्ज और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इस उपाय से व्यक्ति के सारे आर्थिक संकट भी दूर हो जाते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews