Astro Tips: ये 6 ज्योतिष उपाय खुशियों से भर देंगे आपका जीवन, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि की चाहत रखता है। कुछ आसान से ज्योतिष उपाय केसरिया सुख समृद्धि हासिल की जा सकती है।
Astro Tips

Astro Tips: ज्योतिष का मानव जीवन से गहरा संबंध है। ज्योतिष में ऐसी कई चीजों का उल्लेख किया गया है, जो व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डालने का काम करती है। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर आसानी से वर्तमान में चल रही परिस्थितियों और भविष्य में आने वाली स्थितियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सकती है।

ज्योतिष में कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिनकी सहायता से व्यक्ति अपने जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा पा सकता है। कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपना कर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि हासिल कर सकता है। चलिए आज आर्थिक स्थिरता पाने के लिए कुछ उपाय जानते हैं।

पौधे की देखभाल

आपको एक ऐसा पौधा लेना होगा जो थोड़ा मजबूत हो ताकि आप उसकी देखभाल कर सकें। कोशिश करें कि आप इस पौधे को अच्छी तरह से बड़ा कर सके। जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ेगा वैसे-वैसे आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आप चाहे तो आलू का पौधा लगा सकते हैं क्योंकि यह आसानी से बड़ा हो जाएगा।

दहलीज और लक्ष्मी जी

अगर आप सुख समृद्धि और बरकत चाहते हैं तो आपको अपने घर की दहलीज को रोजाना साफ करना चाहिए। घर में टपकने वाले नल को तुरंत ठीक करवा लें। इसके अलावा दक्षिण पूर्व दिशा में लक्ष्मी जी का ऐसा चित्र लगाएं। जिसमें वह अपने हाथों से सोने के सिक्के गिरा रही हों।

हथेली और घी

रोजाना सुबह उठने के बाद अपनी हथेलियों को देखें और उन्हें चूमें। हथेली के उभरे हुए भाग पर रोजाना थोड़ा सा घी लगाएं और फिर दोनों हथेली को आपस में मलें।

स्वास्तिक

घर में सुख समृद्धि चाहते हैं तो दक्षिण पूर्व दिशा में तांबे का स्वास्तिक लगाएं। ऐसा करने से धन का आगमन होता है और सारी परेशानी दूर हो जाती है।

नाभि पर हल्दी

अगर आप आर्थिक समस्या से परेशान चल रहे हैं और छुटकारा पाना चाहते हैं, तो स्नान के बाद अपनी नाभि पर हल्दी लगाएं। ऐसा करने से धन का आगमन होता है।

चांदी और केसर

एक चांदी की गोली केसर के साथ पीले कपड़े में बांधकर अपनी जेब में रख लें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सारी बाधाएं दूर हो जाएगी।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews