Astro Tips: नौकरी और करियर में मनचाही उन्नति दिलाएंगे ये 7 उपाय, होने लगेगा लाभ

हर व्यक्ति अपने करियर और नौकरी में उन्नति चाहता है। इसके लिए वो मेहनत करने के साथ ज्योतिष उपाय अपना सकता है।
Astro Tips

Astro Tips: ज्योतिष का हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्व माना गया है। हिंदू धर्म में हर चीज ज्योतिष के मुताबिक की जाती है। ऐसा शुभ फलों की प्राप्ति के लिए किया जाता है। हर व्यक्ति अपनी नौकरी और करियर में तरक्की चाहता है। नौकरी करने वाला हर व्यक्ति कभी ना कभी दबाव का सामना जरूर करता है। कई बार ऐसा भी होता है कि सही वीडियो या फिर अधिकारियों का सहयोग नहीं मिल पाता। कुछ लोगों को नौकरी बदलने या नौकरी ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अधिकतर लोग अपने करियर में संघर्ष का सामना करते हैं। जब व्यक्ति संघर्ष देखा है तो उसे ऐसा लगता है कि वह समय कब आएगा जब उसे सफलता मिलेगी। आपको बता दें कि व्यक्ति के जीवन में आने वाली सारी स्थिति उसकी कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करती है।

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपको नौकरी नहीं मिल रही है या फिर आपके करियर में किस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तो आज हम आपको कुछ ज्योतिष उपाय बताते हैं जो आपके करियर की परेशानी को दूर कर देंगे।

नौकरी के लिए करें ये उपाय

  • अगर कभी प्रयास के बावजूद भी नौकरी नहीं मिल रही है। तो शनिवार को शनि देव का पूजन करने से आपकी मुश्किल दूर हो जाएगी। शनि का व्रत करके आपको छाया दान करना चाहिए ऐसा करने से नौकरी में सफलता मिलती है।
  • हनुमान चालीसा भी नौकरी के मामले में लाभदायक साबित होती है। हनुमान चालीसा का पाठ कर मंगलवार को हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें। ऐसा करने से आपको जल्दी नौकरी मिल जाएगी।
  • बुधवार के दिन अगर गणेश जी के मंत्र का जाप करते हुए उन्हें हरी दरबार अर्पित की जाती है तो नौकरी लग जाती है।

प्रमोशन के उपाय

  • आप नौकरी कर रहे हैं लेकिन आपके करियर में प्रमोशन नहीं मिल रहा है या फिर वेतन वृद्धि नहीं हो रही है। ऐसे में आपको शनिवार के दिन शनि देव का पूजन करना चाहिए।
  • शनिवार को आपको आटे का दीपक बनाकर जलाना होगा। काले तिल का दान भी उपयोगी माना गया है। ऐसा करने से नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि होने लगती है।

मनचाही नौकरी के उपाय

  • अगर तमाम कोशिशें के बावजूद भी आपको अपने योग्यता के मुताबिक मनचाही नौकरी नहीं मिल रही है, तो सिद्धिकुंजिका का पाठ आपके लिए लाभकारी होगा।
  • रात को सोने से पहले लाल रंग के कपड़े में इलायची बांध कर रखें और अगले दिन इस कपड़े को फेंक दें। जब आप इस कपड़े को फेकेंगे तब कोई आपको देखे नहीं इस बात का ध्यान रखें। इस उपाय से आपको मनचाही नौकरी मिलेगी।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews