Hindi News

कन्या राशि के जातकों को शुभ परिणाम देंगे ये रत्न, बुद्धि और विवेक में होगी वृद्धि

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
जिस तरह से ग्रहों का हमारे जीवन पर गहरा असर होता है। उस तरह से रत्न भी हमारे जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करते हैं। चलिए आज हम आपको कन्या राशि के लिए शुभ रत्नों की जानकारी देते हैं।
कन्या राशि के जातकों को शुभ परिणाम देंगे ये रत्न, बुद्धि और विवेक में होगी वृद्धि

Virgo: ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जो हमारे जीवन से बहुत गहरा संबंध रखती है। हमारे रोजमर्रा के जीवन में होने वाले कामों के अलावा हम जब भी कोई पूजन, व्रत, अनुष्ठान करते हैं, तब ज्योतिष नियमों का विशेष ख्याल रखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ज्योतिष के नियमों के मुताबिक किया गया हर काम हमें सफलता देने का काम करता है।

जब व्यक्ति अपने जीवन में किसी तरह की परेशानी का सामना कर रहा होता है। तब उसका समाधान भी वह ज्योतिष के जरिए ही निकालता है। हर कोई चाहता है कि उसका जीवन में सुख समृद्धि से भरा रहे और वह कभी भी परेशानी का सामना ना करें। अपनी इस इच्छा की पूर्ति के लिए अगर राशि के मुताबिक रत्न धारण कर लिया जाए तो सब कुछ शुभ होने लगता है। आज हम आपको कन्या राशि के लिए चमत्कारी रत्न की जानकारी देते हैं।

कन्या के लिए रत्न (Virgo)

ज्योतिष में 12 राशियों का उल्लेख मिलता है और इन राशियों के लिए रत्न शास्त्र में 9 रत्न और 84 उपरत्नों का उल्लेख दिया गया है। अगर राशि के मुताबिक सही रत्न, सही समय पर सही तरीके से पहन लिया जाए तो व्यक्ति का जीवन खुशहाली से भर जाता है। चलिए कन्या के लिए शुभ रत्न के बारे में जानते हैं।

नीलम

कन्या राशि के लोगों के लिए नीलम काफी शुभ माना गया है। अगर यह लोग नीलम पहनते हैं तो उनके जीवन पर सकारात्मक असर देखने को मिलता है। यह असर केवल जीवन में होने वाली घटनाओं पर ही नहीं बल्कि उनके व्यक्तित्व पर भी नजर आता है। इससे उनकी बुद्धि और विवेक में सुधार आने लगता है।

पुरुषों के लिए

कन्या राशि के पुरुषों को नीलम बहुत शुभ परिणाम देता है। इसके अलावा अगर यह चाहे तो जरकन, पेरीडॉट, कार्नेलियन और एगेट जैसे रत्न पहन सकते हैं।

महिलाओं के लिए

कन्या राशि की महिलाओं को नीलम तो शुभ परिणाम देता ही है। इसके अलावा यह सारडॉनिक्स, जैस्पर पेरीडॉट और एगेट पहन सकती हैं।

कैसे पहनें

  • कन्या राशि के जातक जो भी रत्न पहन रहे हैं, उसके लिए ज्योतिष से कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति को समझ लेना सही रहेगा। बिना ज्योतिष की सलाह से कोई रत्न धारण नहीं करना चाहिए।
  • रत्न धारण करने से पहले गंगाजल और गाय के कच्चे दूध से उसे भगवान के समक्ष रखकर पवित्र जरूर करें।
  • रत्न को अच्छी तरह से साफ करने के बाद शुभ दिन और समय देखकर इसे धारण करें ताकि शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सके।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews