Hindi News

10 दिनों में जीवन बदल देगा हरे रंग का ये रत्न, दिखाएगा गजब के चमत्कार, जानें कैसे करें धारण

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति अपने जीवन में ग्रहों की स्थिति को मजबूत बनाना चाहता है ताकि वह सुख समृद्धि को प्राप्त करें। आज हम आपको हरे रंग के एक ऐसे रत्न के बारे में बताते हैं, जो जीवन बदल कर रख देता है।
10 दिनों में जीवन बदल देगा हरे रंग का ये रत्न, दिखाएगा गजब के चमत्कार, जानें कैसे करें धारण

Lucky Stone: ज्योतिष का हमारे जीवन से बहुत गहरा कनेक्शन है। इसके जरिए हम हमारे जीवन और भविष्य के बारे में सब कुछ पता भी कर सकते हैं। व्यक्ति को जब भी अपने जीवन की किसी परेशानी का समाधान चाहिए होता है, तब भी वह ज्योतिष का ही सहारा लेता है। ग्रह नक्षत्र की स्थिति को देखकर परेशानियों का समाधान प्राप्त भी हो जाता है।

ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है जिनमें से एक रत्न शास्त्र है। यह एक ऐसी विद्या है, जिसमें कई सारे रत्नों का उल्लेख दिया गया है, जो ग्रहों से संबंधित हैं। अगर राशि, लग्न और ग्रहों की स्थिति को देखकर इन्हें धारण कर लिया जाए तो सब कुछ बदला जा सकता है।

करियर के लिए चमत्कारी (Lucky Stone)

जिस तरह से हर ग्रह का हमारे जीवन में कोई ना कोई काम होता है। उस तरह से हर रत्न का भी जीवन के किसी न किसी क्षेत्र से संबंध है। आज हम आपके करियर से जुड़े हुए एक ऐसे रत्न के बारे में बताते हैं जो आपकी किस्मत को बदल कर रख देगा।

लाभकारी है पन्ना

करियर से जुड़े हुए जिस रत्न की हम बात कर रहे हैं। वह हरे रंग का होता है, जिसे हम सभी पन्ना के नाम से पहचानते हैं। यह बुध ग्रह से संबंधित है और अगर इसे धारण कर लिया जाए तो करियर सही दिशा में आगे बढ़ने लगता है। यह बुध की स्थिति को मजबूत बनाने का काम करता है।

बुद्धि और वाणी पर प्रभाव

इस रत्न को धारण करने से बुद्धि और वाणी पर प्रभाव पड़ता है। इससे व्यक्ति की बुद्धि बढ़ जाती है और उसका कम्युनिकेशन स्किल भी मजबूत होता है। इसे धारण करने के बाद व्यक्ति को खुद में बदलाव नजर आने लगते हैं।

स्किन की समस्या का समाधान

यह रत्न उन लोगों के लिए बहुत लाभदायक है जो स्किन संबंधित परेशानी का सामना कर रहे हैं। अगर यह लोगों इसे पहनते हैं तो उनकी त्वचा संबंधी समस्या धीरे-धीरे ठीक होने लगती है।

कैसे करें धारण

पन्ना हमेशा सोने या चांदी में पहना जाता है। इसे हाथ की सबसे छोटी यानी कनिष्ठा उंगली में धारण किया जाता है। इसे बुधवार के दिन पहनना शुभ माना गया है लेकिन आपको इसे सुबह 10 बजे के पहले पहन लेना चाहिए। धारण करने से पहले गाय के दूध और गंगाजल में डालकर शुद्ध करें। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजन कर उन्हें पीले फूल अर्पित करें और बुध मंत्र का जाप करें। इसके बाद आप इसे धारण कर सकते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews