Hindi News

गुरुवार को करें लाल किताब से जुड़े ये उपाय, देखते ही देखते बदल जाएगी किस्मत

Written by:Bhawna Choubey
Published:
गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होकर आपको धन, वैभव और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। लाल किताब में दिए गए ये आसान उपाय आपके जीवन में चमत्कार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
गुरुवार को करें लाल किताब से जुड़े ये उपाय, देखते ही देखते बदल जाएगी किस्मत

Guruwar Upay: वैदिक ज्योतिष की गहन समझ रखने वाली लाल किताब में जीवन की उलझन को सुलझाने के अनेक उपाय दिए गए हैं। यदि आप लगातार आने वाली समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो गुरुवार के दिन कुछ खास और सरल उपाय को अपनाकर आप इससे मुक्ति पा सकते हैं।

लाल किताब के अनुसार गुरुवार का दिन बृहस्पति ग्रह से जुड़ा है और इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। चलिए जानते हैं, गुरुवार के दिन कौन-कौन से उपाय करने चाहिए।

केले के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना

एक सरदार उपाय यह है कि गुरुवार के दिन किसी मंदिर में या फिर घर में केले के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। केले का पेड़ बृहस्पति देवता से जुड़ा माना जाता है और इस उपाय से देवता प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा आटे की लोई में चने की दाल, घी, हल्दी और गुड़ मिलाकर गाय को खिलाने से भी लाभ होता है। गाय को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है और इसे खिलाने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

जरूरतमंदों को पीले रंग की मिठाई और केले बांटना

यदि किसी भी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति कमजोर है, तो उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से बृहस्पति को मजबूत किया जा सकता है। इसमें से एक प्रभावी उपाय है, जरूरतमंद लोगों को पीले रंग की मिठाई और केले बांटना। इसके अलावा ब्राह्मणों को दही चावल का भोजन करवाने से भी बृहस्पति मजबूत होता है।

बृहस्पति देव की विधि -विधान से पूजा

गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की विधि -विधान से पूजा करनी चाहिए। पूजा में अक्षत, पीले फूल, गुड़ और मीठी मिठाई अर्पित करने से देवगुरु प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा पीले वस्त्र का दान करने से भी बृहस्पति देव का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। नियमित रूप से हर गुरुवार को इन उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि आती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews