आज ही करें धनिया के बीज का चमत्कारी उपाय, होने लगेगी पैसों की बरसात

हर व्यक्ति अपने जीवन में धन की बरकत पाना चाहता है। कुछ ज्योतिष उपाय इस इच्छा की पूर्ति में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। चलिए आज धनिया के बीज के ऐसे ही उपाय जानते हैं।
astro tips

Astro Tips: अपने जीवन में पद, प्रतिष्ठा, तरक्की, धन, मान-सम्मान हर कोई प्राप्त करना चाहता है। इन चीजों की प्राप्ति के लिए व्यक्ति को खूब मेहनत करते हुए भी देखा जाता है। हालांकि, कई बार हमें मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाते क्योंकि हमारी कुंडली में विराजित ग्रहों को यह मंजूर नहीं होता। ऐसे में ज्योतिष हमारी सहायता कर सकता है

ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जिसका हमारे जीवन से बहुत गहरा संबंध है। अगर व्यक्ति ज्योतिष के नियमों के मुताबिक चले तो अपने जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा प्राप्त कर सकता है। ज्योतिष में कुछ ऐसे भी उपाय बताए गए हैं, जो आर्थिक तंगी को दूर कर व्यक्ति को धनवान बनाते हैं।

धनिया के उपाय (Astro Tips)

ज्योतिष में कुछ ऐसे छोटे-छोटे उपाय बताए गए हैं, जो जीवन में सुख, समृद्धि और बरकत लाने का काम करते हैं। आज हम आपको धनिया के ऐसे ही चमत्कारी उपाय बताते हैं जो घर में पैसों की बरसात करवा देंगे। ज्योतिष में वैसे भी धनिया के बीज का काफी महत्व माना गया है।

माता लक्ष्मी होगी प्रसन्न

धनिया का बीज माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। अगर इसका उपाय कर लिया जाए तो उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है। केवल माता लक्ष्मी ही नहीं यह उपाय भगवान विष्णु की कृपा भी दिलवाने का काम करेगा।

तिजोरी में रखें धनिया

अगर आप माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं और कभी भी धन की कमी नहीं देखना चाहते तो तिजोरी में धनिया रखना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक उर्जा भी दूर हो जाती है और हमेशा बरकत बनी रहती है।

कब रखें

तिजोरी में धनिया रखने का उपाय अगर शुक्रवार के दिन किया जाए तो उत्तम माना जाता है। इसके अलावा पूर्णिमा के दिन भी धनिया के बीज का ये उपाय लाभकारी सिद्ध होगा।

कैसे करें

इस उपाय को करने के लिए आपको धनिया के बीज एक लाल कपड़े में बांधने होंगे। इसके बाद इन्हें अपने पैसे वाले स्थान पर रख दें। यह उन्नति और समृद्धि के प्रतीक हैं, जो आपके जीवन में आर्थिक लाभ लेकर आएंगे। अगर धनिया के बीज तिजोरी में रखे जाते हैं तो धन का प्रवाह हमेशा बना रहता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews