Hindi News

लाडली गुड़िया के लिए वेदों से निकले संस्कृत नाम, बहुत आकर्षक हैं इनके अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर माता-पिता अपने बच्चों की ऐसे नाम ढूंढते हैं जिनका कोई सुंदर अर्थ निकलता है। चलिए आज हम आपको बेटियों के लिए वेदों से निकले कुछ वैदिक संस्कृत नाम बताते हैं।
लाडली गुड़िया के लिए वेदों से निकले संस्कृत नाम, बहुत आकर्षक हैं इनके अर्थ

हर माता-पिता अपने बच्चों को सबसे खूबसूरत नाम देना चाहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह सोचते हैं कि उनके बच्चे से जितने भी चीज जुड़ी हैं वह बेस्ट रहे। अगर आपके घर में कोई नन्हा मेहमान आया है तो आप उसके लिए कोई ना कोई सुंदर नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे।

आजकल मॉडर्न होते जमाने में लोग ऐसे नाम ढूंढते हैं जो ट्रेंड में बने हुए हैं। ट्रेंडिंग नाम हम रख तो लेते हैं लेकिन उसके पहले अगर उनके अर्थ पर ध्यान दे दिया जाए तो बहुत अच्छा होगा। दरअसल व्यक्ति के नाम का जो अर्थ होता है, वो उसके जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करता है। चलिए हम आपको कुछ प्यारे नाम बताते हैं जो अथर्ववेद, ऋग्वेद, यजुर्वेद की संहिताओं से लिए गए हैं।

वैदिक संस्कृत नाम (Vedic Sanskrit Name)

अनर्वा

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपने नन्हे मेहमान को दे सकते हैं। इसका अर्थ अरुद्ध और ना रोकी गई होता है। जिसे कोई नहीं रोक सकता उसे यही कहते हैं।

ऊरुचि

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो लाडले बेटे के लिए चुना जा सकता है। बहुत दूर तक जाने वाला और विशाल इस नाम के दो खूबसूरत अर्थ है।

दैवी

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी लाडली गुड़िया के लिए चुन सकते हैं। जो दिव्य हो और देवियों से संबंध रखता हो उसे यही कहा जाता है।

तुविक्षत्रा

यह बहुत ही यूनिक और खूबसूरत नाम है जो आप अपनी लाडली बिटिया के लिए चुन सकते हैं। क्षति से बचाने वाली को यही कहा जाता है।

मही

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप लाडली गुड़िया के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ महान और सबसे सर्वश्रेष्ठ होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews