धन प्राप्ति के लिए धारण करें ये रुद्राक्ष, दूर होगी करियर की समस्या, बनने लगेंगे बिगड़े काम

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख-समृद्धि और धन प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करता है। कई बार परिस्थितियां ऐसी रहती हैं कि मेहनत के बावजूद भी हमें उतना फल नहीं मिल पाता जितने की हम आशा करते हैं। ऐसे में रुद्राक्ष हमारी समस्याओं को दूर कर सकता है।
Rudraksha

Rudraksha: हिंदू धर्म में ज्योतिष को सबसे अधिक महत्व दिया गया है। यह एक ऐसी विद्या है, जो व्यक्ति के जीवन, व्यक्तित्व और भविष्य से बहुत गहरे तरीके से जुड़ी हुई है। सनातन धर्म में जितने भी कार्य किए जाते हैं उन सभी में ज्योतिष का विशेष योगदान होता है। वह सभी ग्रह नक्षत्र की स्थिति और नियमों के मुताबिक होते हैं।

पूजन, व्रत और कोई भी विधि या संस्कार हम ज्योतिष के मुताबिक ही करते हैं। जब हमारे जीवन में कोई परेशानी चल रही होती है। तब उसका समाधान भी हम ज्योतिष उपाय के जरिए निकालने की कोशिश करते हैं। ज्योतिष में कुछ ऐसे रत्न भी बताए गए हैं, जिन्हें अगर ठीक तरह से धारण कर लिया जाए तो हम अपना जीवन बदल सकते हैं।

चमत्कारी है रुद्राक्ष (Rudraksha)

रुद्राक्ष एक बहुत ही चमत्कारी रत्न माना गया है। इसका संबंध सीधा भगवान भोलेनाथ से है। कोई इसे माला के रूप में गले में पहनता तो कोई अपने हाथों में इसे धारण करता है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति रुद्राक्ष पहनता है, उसके जीवन की सारी परेशानी दूर हो जाती है। चलिए आज हम आपको धन प्राप्ति के लिए कौन सा रुद्राक्ष धारण करना चाहिए इस बारे में बताते हैं।

धन की कमी  

कुछ लोगों को अपने जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ता है। यह मेहनत तो बहुत करते हैं लेकिन फिर भी उतना धन एकत्रित नहीं कर पाते जितनी इन्हें जरूरत होती है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति कई तरह के उपाय करता है। ऐसे में अगर वह रुद्राक्ष धारण कर ले तो जीवन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

धारण करें पंचमुखी रुद्राक्ष

पंचमुखी रुद्राक्ष का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि जो इसे धारण करता है उसका भाग्य उदय होने लगता है। इसके असर से धन प्राप्ति के योग बनते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आने लगती है।

ये भी हैं शुभ

रुद्राक्ष वैसे तो सभी शुभ माने गए हैं लेकिन धन प्राप्ति के लिए पंचमुखी के अलावा 7 मुखी, 19 मुखी और 21 मुखी रुद्राक्ष भी पहना जा सकता है। यह ऐसा रुद्राक्ष है, जिसे धारण करने से व्यक्ति को धन-धान्य की प्राप्ति होने लगती है।

होंगे ये लाभ

  • रुद्राक्ष धारण करने से पैसों की तंगी दूर हो जाती है। यह व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का काम करता है।
  • जो लोग कारोबार से जुड़े हुए हैं और उन्हें नुकसान हो रहा है उन्हें पंचमुखी रुद्राक्ष जरूर पहनना चाहिए। इसके असर से व्यापार में इजाफा होने लगता है और आय के नए स्रोत सामने आते हैं।
  • अगर आप बहुत मेहनत कर रहे हैं फिर भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है, तो रुद्राक्ष आपको हर कार्य में सफलता दिलाने का काम करेगा। इसके असर से व्यक्ति के बिगड़े हुए काम भी बनने लगते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews