Hindi News

रास्ते की चीजों को ठोकर मारने की आदत क्यों बन सकती है दुर्भाग्य का कारण? जानें

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Last Updated:
रास्ते में पड़ी चीजों को ठोकर मारना अक्सर एक आम आदत होती है, जिसे लोग सामान्य मानते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह आदत आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। पुरुष और महिला दोनों में यह आदत अलग प्रकार से प्रभाव डालती है।
रास्ते की चीजों को ठोकर मारने की आदत क्यों बन सकती है दुर्भाग्य का कारण? जानें

Astrology: हमारे रोजाना की कुछ छोटी-छोटी आदतें ऐसी है, जिनके बारे में हम चाह कर भी ज्यादा सोच नहीं पाते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि जब लोग रोड पर चलते हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो चलते-चलते रोड पर पड़ी चीजों को ठोकर मारते हुए आगे बढ़ते हैं, हो सकता है आपने भी अपनी जिंदगी में कभी ना कभी ऐसा जरूर किया होगा या फिर करते होंगे।

यह आदत आमतौर पर अनजाने में हो जाती है, लेकिन इसके पीछे गहरे ज्योतिषीय कारण हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस आदत में ग्रहों के अशुभ प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है, रास्ते में पड़ी चीजों को ठोकर मारने से हमारी ऊर्जा में नकारात्मकता आ सकती है, जो हमारी जिंदगी में कहीं प्रकार की समस्याओं को जन्म दे सकती है ।

महिला और पुरुष दोनों के पैरों का महत्व

शास्त्रों में कहां गया है, कि पुरुषों के पैरों में दैत्यगुरु शुक्राचार्य का वास होता है, जो उनके जीवन में समृद्धि और सुख शांति का संकेत देता है। वहीं महिलाओं के पैरों को मां लक्ष्मी के चरणों का प्रतीक माना जाता है, जो धर्म, वैभव और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है। ऐसा माना जाता है कि महिलाओं के पैरों में देवी लक्ष्मी का निवास होने के कारण उनके पास स्थिरता, ऐश्वर्य, खुशहाली का संचार होता है। इस प्रकार दोनों के पैरों का महत्व शास्त्रों में विशेष बताया गया है।

पुरुष के ठोकर मारने से क्या होता है

अगर कोई पुरुष रास्ते में पड़ी चीजों को ठोकर मारते हुए चलता है तो शास्त्रों के अनुसार इससे शुक्र ग्रह कमजोर हो सकता है। शुक्र ग्रह की कमजोरी व्यक्ति के वैवाहिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, जिससे जीवन में अशांति और संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है। इस कारण रास्ते पर चलते समय चीजों को ठोकर मारने से बचने की सलाह दी जाती है।

महिला के ठोकर मारने से क्या होता है

अगर किसी महिला को रास्ते में चलते हुए चीजों को ठोकर मारने की आदत है, तो उसे शास्त्रों में मां लक्ष्मी का अपमान माना गया है। ऐसी स्थिति में माता लक्ष्मी रुष्ट हो सकती है, जिससे घर में धन और सुख समृद्धि की कमी हो सकती है। इसलिए महिलाओं को यह आदत सुधारने की सलाह दी जाती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews