जन्माष्टमी पर इस विधि से करें लड्डू गोपाल की पूजा, शुभ फलों की होगी प्राप्ति

26 अगस्त को दुनिया भर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। चलिए हम आपको बताते हैं कि किस पूजन विधि से आपके जन्मोत्सव मानना है।
Janmashtami

Janmashtami Astro Tips: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के त्यौहार को काफी महत्व दिया गया है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला यह दिन देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इस दिन देश और दुनिया में जितने भी कृष्ण मंदिर हैं। वहां कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है और हर कोई भक्ति में डूबा हुआ दिखाई देता है।

हिंदू धर्म में की जाने वाली हर पूजा पाठ और विधि ज्योतिष पर आधारित है। कृष्ण जन्माष्टमी पर हम जब बाल गोपाल का जन्मदिन मनाते हैं। उस दौरान की जाने वाली विधि भी ज्योतिष के मुताबिक की जाती है। इस बार 26 अगस्त दिन सोमवार को जन्माष्टमी मनाई जाने वाली है। इस दिन अगर विधि विधान से लड्डू गोपाल की पूजन अर्चन की जाएगी तो शुभ फलों की प्राप्ति की जा सकती है। चलिए हम आपको पूजन विधि की जानकारी देते हैं।

ऐसे करें पूजन

लड्डू गोपाल का स्नान

जन्माष्टमी के दिन आपको ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान ध्यान करना है। शुद्ध एवं स्वच्छ कपड़े पहनने के बाद जल, दूध, दही, शहद और घी से कृष्ण जी को स्नान करवाएं। स्नान के पश्चात लड्डू गोपाल को सुंदर से वस्त्र पहनाएं।

लगाएं प्रिय भोग

इसके बाद उन्हें एक साफ सुथरी चौकी पर आसन लगाकर स्थापित करें। चौकी पर बैठने के बाद लड्डू गोपाल को उनका प्रिय भोग माखन मिश्री अर्पित करें। इसके बाद उनकी आरती उतारें।

रात्रि में करवाएं जन्म

हम सभी जानते हैं कि भगवान कृष्ण का जन्म रात्रि में हुआ था। लड्डू गोपाल को चौकी पर स्थापित कर आरती करने के बाद अर्ध रात्रि में सिक्के से खीरे को काटकर उनका जन्म करवाएं। जो व्यक्ति इस तरह से कान्हा का जन्म उत्सव मनाता है उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है।

ये है शुभ मुहूर्त

जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्म का शुभ मुहूर्त रात 11:05 के बाद का है। इसके बाद ही पूजन अर्चन कर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाएं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews