नई Hero XPulse 200 4V भारत में लॉन्च, मिलेंगे नए और अपडेटेड फीचर्स, इतनी है कीमत, यहाँ जानें

नई Hero XPulse 200 4V भारत में लॉन्च, मिलेंगे नए और अपडेटेड फीचर्स, इतनी है कीमत, यहाँ जानें

Automobile News: हीरो मोटरकॉर्प ने भारत में Hero XPulse 200 4V का अपडेटेड वर्ज़न लॉन्च कर दिया है। एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों को यह बाइक पसंद आ सकती है। बेस मॉडल की कीमत एक्स-शोरूम 1.43,516 रुपये है। वहीं प्रो मॉडल की कीमत 1.50,891 रुपये है। इसके डिजाइन में काफी अपडेट्स देखने को मिलेंगे।

नए हीरो एक्सपल्स 2000 4वी के 4 कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे, सभी में बोल्ड ग्राफिक्स और डुअल टोन कलर का इस्तेमाल किया गया है। बेस मॉडल के लिए तीन ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें मैट नेक्सस ब्लू, टेक्नो ब्लू और ब्लैक स्पोर्ट्स रेड शामिल हैं। वहीं प्रो मॉडल में रैली एडीशन ग्राफिक्स के साथ आता है।

डिजाइन की बात करें तो बाइक में नया 60mm लंबा रैली विंडशील्ड और क्लास-डी एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप एलईडी DRLs के साथ मिलता है। साथ में अपडेटेड राइडर फुट पेज पोजीशन जोड़ा गया है। साथ में अपडेटेड लगेज प्लेट और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलता है। नए हीरो एक्सपल्स 2000 4वी के तीन राइडिंग मोड्स मिलेंगे, जिसमें रोड मोड, ऑफ रोड मोड और रैली मोड शामिल है।

Bike में अब ओबीडी2 और ई20 कॉम्प्लिएन्ट इंजन मिलता है। इसे 200सीसी 4 वॉल्व ऑयल-कल्ड बीएस-VI इंजन से लैस किया गया है, जो 8000 आरपीएम पर 19hp और 6500 आरपीएम पर 17.35Nm पीक टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews