नई Hyundai Venue लॉन्च, ये है ADAS के साथ आने वाली सबसे सस्ती SUV, बस इतनी है कीमत, पढ़ें पूरी खबर

नई Hyundai Venue लॉन्च, ये है ADAS के साथ आने वाली सबसे सस्ती SUV, बस इतनी है कीमत, पढ़ें पूरी खबर

Automobile News: हुंडई ने Venue और Venue N लाइन में बड़ा अपडेट किया है। नए फीचर्स और अपडेट्स के साथ नई Hyundai Venue भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसे ADAS टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली सबसे सस्ती SUV बताया जा रहा है। कंपनी ने कार में 1.0 लीटर ट्यूर्बो GDI पेट्रोल इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ और SmartSense टेक्नोलॉजी को भी जोड़ा है। कार के डिजाइन में कुछ खास बदलाव नहीं किया गया है।

ट्रिम और कीमत

हुंडई वेन्यू के चार वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत भी अलग-अलग है। S(O) 1.0T MT की कीमत 10.33 लाख रुपये है। SX(O) 1.0T MT की कीमत 12.44 रुपये, SX(O) 1.0T DCT की कीमत 13.19 लाख रुपये और S(O) 1.0T DCT की 13.23 लाख रुपये है। वहीं वेन्यू एन लाइन के भी चार ट्रिम मिलते हैं। टॉप मॉडल की कीमत 13.75 लाख रुपये है।

हुंडई वेन्यू के तीन इंजन ऑप्शन

Venue के तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 5 स्पीड मैनुअल के साथ , 1.5 लीटर इंजन डीजल इंजन 6 स्पीड मैनुअल के साथ और 1.0 लीटर ट्यूर्बो पेट्रोल इंजन 6-सपद मैनुअल और 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक के साथ मिलता है।

टॉप वेरिएन्ट में मिलते हैं खास फीचर्स

वेन्यू SX(O) ट्रिम में ADAS टेक्नोलॉजी में 1.0 लीटर ट्यूर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है। वहीं वेन्यू एन लाइन N6 और N8 में यह सुविधा मिलती है। बता दें कि यह कंपनी का चौथा मॉडल है, जिसमें ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है। इससे पहले यह सुवधा Ioniq 5, Verna और Tucson में मिलता है।

इन कंपनियों से होगा एसयूवी का मुकाबला

नई एसयूवी मार्केट में कई कंपनियों को टक्कर देगी। इस लिस्ट में Mahindra XUV400, Tata Nexon, Kia Sonet, Nissan Magnite, Renault Kiger और Maruti Suzuki Brezza शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews