2023 Skoda Kodiaq भारत में लॉन्च, Luxury एसयूवी में मिलेंगे कई धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत

2023 Skoda Kodiaq भारत में लॉन्च, Luxury एसयूवी में मिलेंगे कई धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत

Automobile News: स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारतीय बाजारों के लिए अपने नए लग्जरी एसयूवी की पेशकश कर दी है। भारत की सड़कों पर जल्द ही नई 2023 Skoda Kodiaq 4×4 दौड़ती नजर आयेगी। इसकी कीमत 37.99 लाख रुपये हैं। फुल साइज़ एसयूवी में 6 लोगों बैठ पाएंगे। इंडियन मार्केट में स्कोडा हर तिमाही 750 कारों को आवंटित करेगी। डिमांड को देखते हुए एसयूवी के एलॉकेशन में भी वृद्धि की गई है।

कार के तीन वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत भी अलग होगी। स्कोडा कोडीएक स्टाइल की कीमत 37.99 लाख रुपये होगी। वहीं स्पोर्टलाइन वेरिएन्ट की कीमत 39.39 लाख रुपये और L&K वेरिएन्ट की कीमत 41.39 लाख रुपये होगी।

कंपनी ने अपडेटेड कोडीएक में नया किट भी जोड़ा है। एसयूवी Door-edge प्रोटेक्टर्स के साथ आता है। जो कार के दरवाजे के किनारे को डिंग और खरोंच से प्रोटेक्ट करेगा। नए कोडीएक में भी पुराने मॉडल की तरह 2.0 लीटर TSI EVO Turbo इंजन मिलेगा, जो 187bhp पॉवर और 320Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगा। इसमें अन्य कोडीएक की तुलना में 4.2% अधिक फ्यूल एफीसिएन्ट इंजन जोड़ा गया है।

नए एसयूवी में 6 ड्राइविंग मॉड्स मिलते हैं, जिसमें कम्फर्ट, इको, स्पोर्ट, नॉर्मल, इंडीविजुअल और स्नो शामिल हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो नए स्कोडा कोडीएक में एक रियर स्पॉइलर भी दिया गया है, जो एयरफ़्लो को सुधारने का काम करता है। साथ में प्रोग्रेसिव स्टियरिंग, Canton 625W 12 स्पीकर ऑडियो सिस्टम (Subwoofer के साथ ), पैनोरैमिक सनरुफ, रिमॉट कंट्रोल विन्डो और अन्य खास फीचर्स मिलते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews