ओला की टेंशन बढ़ाने आ गया एथर का सबसे तेज इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में बुकिंग शुरू, मार्च में शुरू होगी डिलीवरी

Ather 450 Apex

Automobile News: नए Ather 450 Apex की बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर का टीज़र भी जारी किया है। ग्राहक कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मात्र 2500 रुपये के टोकन में स्कूटर की बुकिंग कर सकते हैं। भारतीय बाजारों में इसकी डिलीवरी अगले साल मार्च में शुरू होगी।

राइवल और कीमत

एथर ने अपने इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को सबसे तेज बताया है। इसे Ather 450X और Ather 450S से ऊपर रखा गया है। यह भी कहा जा रहा है, यह भारतीय बाजार का अबतक का सबसे तेज स्कूटर होगा। हालांकि ऑफिशियल टीज़र में इससे जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दी है। यह मार्केट में TVS X, सिम्पल वन और Ola S1 प्रो को टक्कर देगा। कीमत की बात करें तो यह 450x से महंगा होगा, वर्तमान में जिसकी कीमत 1.48 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

फीचर्स और पावरट्रेन

फीचर्स को लेकर भी अपडेट आई है। स्कूटर में Wrap+ राइडिंग मोड मिलेगा, जो ऐक्सेलरैशन को भी फास्ट करने मे मदद करेगा। इसके अलावा मल्टी लेवल रेगेन ब्रेकिंग सिस्टम मिलने की संभावना। वहीं बैटरी की बात करें तो अंदाजा लगाया जा रहा है कि स्कूटर नए 450x ऐपेक्स में 450x की तरह ही 3.7 kWh बैटरी पैक मिलेगा। स्कूटर 3.3 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम हो सकता है। टॉप स्पीड 90 km/h की हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews