फेस्टिव सीजन में Audi का धमाका, भारत में नई Sedan लॉन्च, लुक बना देगा आपको दीवाना, जानें फीचर्स और कीमत

फेस्टिव सीजन में Audi का धमाका, भारत में नई Sedan लॉन्च, लुक बना देगा आपको दीवाना, जानें फीचर्स और कीमत

Automobile News: फेस्टिव सीजन के बीच जर्मन कार निर्माता ब्रांड ऑडी ने भारत में अपनी नई सेडान लॉन्च कर दी है। इसका नाम Audi S5 Sportback Platinum है। इसके दो शेड्स उपलब्ध होंगे: डिस्ट्रिक्ट ग्रीन और मायथस ब्लैक। कार की कीमत 81.57 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। इसका स्पोर्टी लुक किसी को भी आकर्षित कर सकता है।

डिजाइन

सेडान में स्टेट ऑफ आर्ट मैट्रिख एलईडी हेडलाइट्स लेजर लाइट टेक के साथ मिलता है। ब्लैक स्टाइलिंग पैकेज इसे और भी स्पोर्टी लुक देता है। Puddle लैंप “S” लोगो के साथ दिया गया है। बसाथ में प्रकाशित Door सिल्स जोड़े गए हैं। इंटीरियर की बात करें तो ब्लैक कैलिपर्स के साथ लाल रंग के सीट स्पोर्टी सीट्स दिए गए हैं। साथ में एडजस्टेबल साइड बोल्सटर और लंपर सपोर्ट मिलता है। कार एक साथ लग्जरी और स्पोर्टी दोनों का एहसास करवाती है।

फीचर्स

नए ऑडी एस5 में बड़ा पैनोरैमिक सनरुफ, 12.3 इंच फुली कंफ्यूग्यूरेबल ऑडी वर्चुअल कॉकपीट प्लस इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन, 3 जॉन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 10 इंच एमएमआई इन्फोटेन्मेंट सिस्टम और 10 स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिए गए हैं।

पावरट्रेन

बात पावरट्रेन की करें तो सेडान को 3.0 लीटर टीएफएसआई वी6 ट्यूर्बोचार्जड पेट्रोल इंजन से लैस किया गया है, जो 354 bhp पावर और 500 Nm टॉर्क जनरेट करता है। साथ में 8 स्पीड टिपट्रॉनिक गियरबॉक्स, सेल्फ लॉकिंग सेंट्रल Quattro AWD सिस्टम मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews