Bajaj Pulsar NS400 की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, इस दिन होगी भारतीय मार्केट में पेश

Bajaj Pulsar NS400

Bajaj Pulsar NS400: लंबे समय से नई बाइक लेने की सोच रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बजाज ने Pulsar NS400 की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। जिसके लिए काफी समय से रेंडर भी आ रहे थे। वहीं, अब बजाज ऑटो ने इसपर चुप्पी तोड़ते हुए इस बात का खुलासा किया है कि आने वाली 3 मई को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं विस्तार से इसके संभावित फीचर्स…

ये हैं संभावित फीचर्स

बजाज कंपनी की तरफ से NS400 बाइक में तीन मोड के साथ डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम हो सकता है। वहीं बाइक के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को नियंत्रित करने के लिए नए स्विच गियर भी दिया जा सकता है। वहीं इसे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है, जिसे बजाज राइड कनेक्ट मोबाइल ऐप के कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नोटिफिकेशन और कॉल मैनेजमेंट भी देखा जा सकता है।

Pulsar NS400

संभावित इंजन

बजाज कंपनी की तरफ से NS400 में इंजन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। संभावित रुप में 373 सीसी यूनिट हो सकती है, जोकि पिछली पीढ़ी के 390 ड्यूक से आती है और डोमिनार 400 पर काम करता है। वहीं कंपनी की तरफ से 399 सीसी इंजन पर ही दोबारा से काम कर सकती है।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews