आ रही है नई बजाज पल्सर P125, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, डिजाइन से हट गया पर्दा, जल्द होगी लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

bajaj new pulsor

Automobile News: नई Bajaj Pulsar P125 जल्द ही मार्केट में एंट्री लेने वाली है। पहली बार इसे बिना कैमोफ्लैग के टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। बाइक को ऑरिजिनल पल्सर और पल्सर NS125 के बीच में रखा गया है। वहीं इसकी डिजाइन काफी हद्द P150 जैसा ही हैं, बस पावरट्रेन को अपडेट किया गया है।

मार्केट में पल्सर P को पहली बार नवंबर 2022 में पेश किया गया था। यह अब तक 15 वर्ष पुरानी हो चुकी है। मार्केट में पल्सर पी150 कुछ खास पकड़ नहीं बनाया पाया। वहीं प्लसर 125 सीसी की मांग इस साल भी काफी बेहतर रही। सितंबर 2023 कुल सेल में से 35% बिक्री पल्सर 125सीसी की रही। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई पल्सर पी125 का परफॉरमेंस भी अच्छा होगा।

पावरट्रेन

पल्सर पी125 को 124सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन से लैस किया गया है, यह 11 bhp पीक पावर और 11Nm पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसकी फ्यूल Effieciency 50किलोमीटर प्रति लीटर के आसपास हो सकती है।

फीचर्स

बाइक के बॉडी पैनल और पुरजों में कुछ बदलाव किया गया है। पी125 स्लीक और पतली बॉडी के साथ आती है। एलईडी हेडलाइट एक बड़े प्रोजेक्टर के साथ मिलता है। काउल इंजन, पारंपरिक ग्रैब हैडल, सिंगल पीस सीट, क्लिप ऑन हैन्डलबार, यूनीब्रो टाइप एलईडी डीआरएल, एक सेमी डिजिटल क्लस्टर, ट्विन एलईडी टेललाइट और यूएसबी पोर्ट दिया गया है।

संभावित कीमत और प्रतिद्वंदी

पल्सर पी125 की संभावित कीमत 90 हजार रुपये है। भारत में इसका मुकाबला होंडा SP 125, TVS Raider 125 और हीरो ग्लैमर XTEC से होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews