Royal Enfield की इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर आई बड़ी अपडेट, सामने आए फीचर्स, मिलेंगे 3 बॉडी स्टाइल

Royal Enfield की इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर आई बड़ी अपडेट, सामने आए फीचर्स, मिलेंगे 3 बॉडी स्टाइल

Automobile News: अगले साल तक Royal Enfield अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च कर सकता है। फिलहाल कंपनी इसपर काम कर रही है। ब्रांड के प्रबंध निदेशक और नुकही कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ लाल ने ईवी मार्केट में एंट्री की घोषणा भी कर दी है। इससे पहले बाइक का प्रोटोटाइप सामने आ चुके हैं। इतना ही नहीं इसके फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। अगले साल दूसरी छमाही में इस बाइक से पर्दा हट सकता है।

रिपोर्ट की माने तो यह नई इलेक्ट्रिक बाइक नए प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित होगा। वहीं कंपनी इसे एक आकर्षक लुक दे सकती है। भारत में रॉयल एनफील्ड का कारोबार बहुत ही मजबूत है। लोगों को ब्रांड की मोटरसाइकिल बेहद पसंद आती है। अपने डिजाइन के लिए ही कंपनी प्रसिद्ध है। इसके अलावा इसमें पॉवरफुल इंजन और बैटरी भी मिल सकती है। कहा जा रहा है कि यह नई बाइक 96V सिस्टम का यूज करेगी। वहीं यह नियो-विंटेज लुक और हाई क्वालिटी के टैक्सटाइल फिनिश के साथ मार्केट में एंट्री ले सकती है।

इसके अलावा RE के नए इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में सर्कुलर हेडलैंप, मोनो शॉक सस्पेंशन सेटअप और अलॉय व्हील्स नजर आ सकते हैं। इसमें ICE मिल सकता है, जो 200-300cc पॉवर जेनरैट करने में सक्षम होगा। न्यू बाइक का कोडनेम “L” बताया जा रहा है। जिसके तीन बॉडी स्टाइल मिल सकते हैं। जिसमें L1A, L1B और L1C शामिल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews