BMW iX2 से हट गया पर्दा, नई इलेक्ट्रिक SUV देगी 449 km की रेंज, मर्सिडीज और Audi से होगा मुकाबला, मार्च में शुरू होगी बिक्री

BMW iX2 से हट गया पर्दा, नई इलेक्ट्रिक SUV देगी 449 km की रेंज, मर्सिडीज और Audi से होगा मुकाबला, मार्च में शुरू होगी बिक्री

Automobile News: बीएमडबल्यू ने अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी का डेब्यू कर दिया है। इसका नाम BMW iX2 है। यह एक ही वेरिएन्ट में उपलब्ध होगी। इसकी बिक्री मार्च 2024 तक शुरू होगी। इसके साथ सेकंड-जनरेशन बीएमडबल्यू X2 से भी पर्दा हट चुका है। बीएमडबल्यू आई एक्स2 का लुक और डिजाइन काफी हद्द तक स्टैन्डर्ड X2 जैसी ही है। रियर में बम्पर दिया गया है। इसमें स्टैन्डर्ड रेडिएटर ग्रिल वर्टिकल स्लैट के साथ नहीं मिलता।

डिजाइन और फीचर्स

एसयूवी का कैबिन भी एक्स2 से मिलता-जुलता है। इलेक्ट्रिक एसयूवी में बीएमडबल्यू कर्वड डिस्प्ले 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम के साथ मिलता है। इन सभी को एक सिंगल ग्लास पैनल में शामिल किया गया है।

पावरट्रेन

बात अब पावरट्रेन की बात करें तो नई बीएमडबल्यू आई एक्स2 में xDrive30 ट्रिम मिलता है। साथ में 64.8kWh बैटरी पैक डुअल इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ दिया गया है। कार 308bhp पीक पावर और 494 Nm अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ब्रांड से दावा किया है कि कार 5.6 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 180 kmph और रेंज 449 km है।

इन इलेक्ट्रिक कारों से होगा मुकाबला

भारत में iX2 के लॉन्च को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। भारतीय बाजार में पहले से iX, i7 और i4 मॉडल मौजूद हैं। एसयूवी का मुकाबला Mecedes Benz EQA, Audi Q4 स्पोर्ट बैक ई-ट्रॉन और Volvo C40 रिचार्ज से होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews