भारत में बीएमडबल्यू की नई एसयूवी लॉन्च, स्पोर्टी लुक बना देगा आपको दीवाना, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान, पढ़ें पूरी खबर

BMW X4 M40i

Automobile News: जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडबल्यू ने अपनी नई एसयूवी-कूपे को लॉन्च कर दिया है। जी हाँ एक बार फिर BMW X4 M40i ने भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है। बता दें कि जनवरी में इसे बंद कर दिया था। लेकिन ब्रांड ने नए फीचर्स और स्पोर्टी लुक के साथ इसे फिर लॉन्च किया है। एक्सटीरियर और इन्टीरीयर दोनों में कई बदलाव किए गए हैं। हालांकि इसके कुछ यूनिट्स ही उपलब्ध होंगे। कार की कीमत 96.20 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। ग्राहक इसकी बुकिंग बीएमडबल्यू ऑनलाइन शॉप पर कर सकते हैं।

BMW X4 M40i

डिजाइन और फीचर्स

बीएमडबल्यू एक्स4 एम40आई में बड़ा बीएमडबल्यू एम किडनी ग्रिल क्रोम फ्रेम और स्लीक एलईडी हेडलैंप के साथ मिलता है। इसमें एक आकार का एलईडी DRLs, ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल, स्किड प्लेट, स्लीक एलईडी टेललैंप, ORVMs और 20 इंच ब्लैक यअलॉय व्हील्स रेड कैलिपर्स के साथ मिलते हैं। कार के दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे: ब्रूकलीन ग्रे और ब्लैक सैफायर। एसयूवी का डुअल टोन इंटीरियर काफी आकर्षक लगता है। कैबिन में ट्विन 12.3 इंच स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इन्फोटेन्मेंट सिस्टम स्क्रीन के लिए मिलता है। साथ में एम्बिएन्ट लाइटिंग, 3-स्पोक स्टियरिंग व्हील्स, 3-जॉन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, पैनोरैमिक सनरुफ और अन्य फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा 6 एयर बैग्स, डायनैमिक स्टेबलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक ऑटो होल्ड के साथ, क्रैश सेंसर इत्यादि सेफ़्टी फीचर्स एसयूवी में मिलते हैं।

पावरट्रेन और राइवल

BMW X4 M40i को 3.0 लीटर ट्यूर्बो इनलाइन 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से लैस किया गया है, जो 360bhp पावर और 500Nm अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 48 वॉल्ट माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलता है। कंपनी ने दावा किया है कि एसयूवी 4.9 सेकंड में 0-100 kmph कि रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। भारत में यह कार Porsche Mecan और Mercedes Benz AMG Coupe को टक्कर देगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews