तहलका मचाने आ रही है बीएमडबल्यू की नई एसयूवी, 26 अक्टूबर को होगी भारत में लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर, जान लें फीचर्स

bmw x4 m40i

Automobile News: बीएमडबल्यू एक्स4 एसयूवी का M स्पोर्ट वर्ज़न भारत में उतारने जा रहा है। जिसकी घोषणा सोशल मीडिया “X” पर टीज़र जारी करते हुए जर्मन ब्रांड ने कर दी है। नई एसयूवी का नाम BMW X4 M40i बताया जा रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में इसने काफी पहले ही एंट्री ले ली है। अब बारी भारतीय मार्केट की है। यदि आप भी बीएमडबल्यू की कारों में रुचि रखते हैं तो 26 अक्टूबर की तारीख नोट कर लें। क्योंकि इसी दिन नए एक्स4 एम40i लॉन्च होने वाली है।

डिजाइन और फीचर्स

इस एसयूवी के फ्रंट फेसिया में सिग्नेचर बीएमडबल्यू इल्यूमिनेटेड किडनी ग्रिल मिलता है, जो साइज़ में काफी बड़ा है। हेडलाइट्स के साथ ट्विन ग्रिल सेटअप नहीं बल्कि सिंगल पीस फ्रेम मिलता है। खास एम एलीमेंट्स और 20 इंच का हल्का एम अलॉय व्हील्स इसे स्टैन्डर्ड मॉडल से अलग बनाता है । कार में स्पोर्टी लुक वाले सीट्स मिलते हैं। कैबिन में 10.25 इंच सेंट्रल टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट  सिस्टम और 3-जॉन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है।

पावरट्रेन

चलिए अब बात पावरट्रेन की करते हैं। इसमें स्टैन्डर्ड मॉडल एक्स4 एसयूवी जैसा ही इंजन मिलता है। कार को 3.0 लीटर एम ट्विन पावर ट्यूबर्बो इनलाइन 6-सिलेंडर इंजन से लैस किया गया है। साथ में 48वी माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है, जो पूरे आउटपुट (382bhp) का 11bhp पावर और 502Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ में 8-स्पीड सपोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन स्पोर्ट और मैनुअल शिफ्ट मोड मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह 5 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है।

संभावित कीमत

BMW X4 एसयूवी की कीमत 71.90 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि M40i मॉडल की कीमत 90 लाख रुपये तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews