भारत में Toyota Rumion की बुकिंग शुरू, सड़कों को जल्द दिखेगी नई फैमिली कार, जानें फीचर्स और कीमत

भारत में Toyota Rumion की बुकिंग शुरू, सड़कों को जल्द दिखेगी नई फैमिली कार, जानें फीचर्स और कीमत

Automobile News: कुछ दिनों पहले भारत में Toyota Rumion का डेब्यू हुआ था। अब एसयूवी की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। सितंबर में इसकी डिलिवरी हो जाएगी। इसे मारुति सुजुकी Ertiga का रिबैज वर्ज़न बताया जा रहा है। दोनों के कई फीचर्स भी एक दूसरे से मिलते हैं। बता दें कि नई टोयोटा रुमीयन इंडियन मार्केट में आने वाली कंपनी की किफायती एसयूवी में से एक है। इसकी शुरुआती कीमत 10.29 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

कीमत

कॉम्पैक्ट एसयूवी भारत में 5 कलर वेरिएन्ट और 2 इंजन वेरिएन्ट में उपलब्ध होगी। ग्राहक मात्र 11000 रुपये में कार की बुकिंग कर सकते हैं। टॉप मॉडल V AT पेट्रोल मॉडल की कीमत 13.68 लाख रुपये हैं। वहीं S MT (CNG) की कीमत 11.68 लाख रुपये है।

डिजाइन और फीचर्स

नए रुमीयन में डुअल टोन अलॉय व्हील्स, नए ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेललाइट्स और क्रोम इन्सर्ट दिया गया है। कार में 7 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 6 एयरबैग्स, क्रूज कंट्रोल, टोयोटा i-कनेक्ट टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन और माइलेज

नई 7-सीटर एसयूवी 1.5 लीटर, NA पेट्रोल मोटर से लैस है, जो 102bhp पावर और 137Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। साथ में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ा गया है। वहीं सीएनजी मॉडल का इंजन 87bhp पावर और 121Nm टॉर्क जनरेट करता है। पेट्रोल वेरिएन्ट का माइलेज 20.51 km/L है। वहीं सीएनजी मॉडल 26.11km/kg का माइलेज देता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews