भारत में Citroen की पहली “मेड इन इंडिया” मिड-साइज SUV लॉन्च, Creta को देगी टक्कर, कीमत 10 लाख से कम

भारत में Citroen की पहली “मेड इन इंडिया” मिड-साइज SUV लॉन्च, Creta को देगी टक्कर, कीमत 10 लाख से कम

Automobile News: फ्रेंच कारनिर्माता सिट्रोएन ने अपनी नई मिड-साइज़ एसयूवी लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत 10 लाख से भी कम बताई जा रही। इस कार 90% निर्माण कर भारत में हुआ है। यहाँ बात Citroen C3 Aircross की हो रही है। कुछ बीते कुछ महीनों से सुर्खियों में है। इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है। इसे खास कर भारतीय ग्राहकों को देखते हुए बनाया गया है। यह ब्रांड की पहली मेड इन इंडिया मिड साइज़ एसयूवी है। 31 अक्टूबर तक ग्राहक इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

कीमत और वेरिएन्ट

कार क 5 वेरिएंट्स उपलब्ध होंगे। केवल सी3 एयरक्रॉस यू 1.2टी 5 एसटीआर की कीमत ही 10 लाख के आसपास है। बाकी अन्य वेरिएन्ट की कीमत 11 लाख के पार है। टॉप वेरिएन्ट मैक्स 1.2टी 5+2 एसटीआर की कीमत 12,34,000 रुपये है। 15 अक्टूबर से इसकी डिलिवरी शुरू हो जाएगी। फीचर्स और डिजाइन में भी अपडेट्स मिलते हैं।

फीचर्स

नए Citroen C3 Aircross  में 10.2 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम, मैनुअल एसी, रीमोट लॉकिंग, इलेक्ट्रॉनिकल एडजस्टेबल ORVMs, एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रियर पार्किंग सेंसर (कैमरा और इलेट्रॉनिक) डुअल एयर बैग्स के EBD मिलता है। एसयूवी में 7-सीटर का विकल्प मिलता है। वहीं इसके स्टैन्डर्ड मॉडल में 5-सीटर और 7-सीटर का ऑप्शन मिलता है। कार के 4 मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलता है।

पावरट्रेन और राइवल

एसयूवी को 1.2 लीटर ट्यूर्बो पेट्रोल इंजन से लैस किया गया है, जो 110पीएस पावर जनरेट करने में सक्षम है। साथ में 6-स्पीड मैनुअल दिया गया है। नई कार कई मौजूदा कारों को टक्कर देगी। इस लिस्ट में Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara , Kia Seltos भी शामिल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews