Citroen C3 Aircross से हट गया पर्दा, कंपनी ने जारी किया टीजर, जल्द होगी लॉन्चिंग, इन कंपनियों की बढ़ेगी टेंशन

Citroen C3 Aircross से हट गया पर्दा, कंपनी ने जारी किया टीजर, जल्द होगी लॉन्चिंग, इन कंपनियों की बढ़ेगी टेंशन

Automobile News: फ्रेंच ऑटोमेकर कंपनी सिट्रोएन अपनी नई कार लॉन्च भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। कंपनी ने नए एसयूवी Citroen C3 Aircross से पर्दा हटा दिया है। यह सी3 हैचबैक का Midsize वर्जन है। खास बात यह है की कार के 90% पार्ट्स भारत में निर्मित किए गए हैं। यह 7 सीटर एसयूवी जल्द ही भारत में लॉन्च होगी। इसमें कम्फर्टेबल केबिन और सीट्स दोनों मिलेंगे।

नए सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की लॉन्च इस साल के मध्य में हो सकती है। हालांकि अब तक कोई भी तारीख लॉन्चिंग के किए निर्धारित नहीं की गई है। कार का लुक काफी शानदार है। इसके 5 सीटर और 7 सीटर दोनों ही विकल्प मिलते हैं। मॉडर्न लुक नई एसयूवी कई हाईटेक फीचर्स के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। अब क्योंकि इसके अधिकतम पार्ट्स भारत में बने इसलिए नए एयरक्रॉस की कीमत भी अन्य मॉडल्स के मुकाबले कम हो सकती है।

सिट्रोएन के नए एसयूवी में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जोड़ा गया है, जो 110bhp का पॉवर और 190Nm का टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगा। साथ में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिलता है। कार का लुक और डिजाइन आपको C3 हैचबैक की याद दिला सकता है। हालांकि फ्रंट और रियर बंपर में अपडेट्स देखने को मिल सकता है। बात फीचर्स की करें तो कार में फुल डिजिटल इन्स्ट्रूमेंट क्लस्ट, वायरलेस एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी, 10.2 इंच टचस्क्रीन इन्फोमेंट सिस्टम, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, Day and Night IRVM और क्रूज कंट्रोल मिलता है।

इसके अलावा सेफ़्टी के लिए 6 एयरबिग एलेट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम, रियर व्यू  कैमरा, पार्किंग सेंसर, ABS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और अन्य फीचर्स भी मिलते हैं।

Citroen C3 Aircross भारत में कई कंपनियों के वाहनों को टक्कर देगा। इस लिस्ट में Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Hyundai Creta और Toyato Hyrder शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews